मुर्गा पार्टी में 1500 रुपए मांगने पर विवाद, 4 घायल:कानपुर में दशहरे की शाम दो पक्ष भिड़े, दोनों ने साढ़ थाने में शिकायत की

मुर्गा पार्टी में 1500 रुपए मांगने पर विवाद, 4 घायल:कानपुर में दशहरे की शाम दो पक्ष भिड़े, दोनों ने साढ़ थाने में शिकायत की

कानपुर के साढ़ क्षेत्र के चतुरीखेड़ा गांव में दशहरे की शाम मुर्गा पार्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शराब और मीट के नाम पर 1500 रुपए मांगने का आरोप जानकारी के अनुसार, चतुरीखेड़ा निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ दशहरा मनाने कानपुर से पैतृक गांव आए थे। त्योहार की शाम वह घर के दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का गंगा सागर वहां पहुंचा और सुनील के भाई सोनू से शराब पीने और मीट खाने के नाम पर 1500 रुपए मांगने लगा। सोनू ने रुपए देने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर गंगा सागर ने अपने साथियों केसन कुमार, राकेश, सेऊ और पत्तर को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सुनील के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता के अंगूठे और भाई सोनू के पैर में भी चोट लग गई। दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि गांव में मुर्गा बनाया गया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस पक्ष की सुनीता और गंगा सागर के भी घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सुनील कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस कर रही जांच साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *