मुरादाबाद में आंगन मिलन’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन:पोषण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर

मुरादाबाद में आंगन मिलन’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन:पोषण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर

मुरादाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील सदर सभागार में ‘आंगन मिलन’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना था। पोषण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की संयोजिका अल्पना गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बालिकाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। हेल्दी बेबी शो और रेसिपी प्रतियोगिता बनी आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ‘हेल्दी बेबी शो’ में अभिभावकों को बच्चों के संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें बच्चों के भोजन में मौसमी फलों और हरी सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, रेसिपी प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एवं मौसमी खाद्य सामग्री से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया और अभिभावकों को उन्हें तैयार करने की विधि समझाई। उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, ‘हेल्दी बेबी शो’ में शामिल बच्चों और उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित पोषण को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) जानकी आर्या के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *