Narender Wins Silver at CWG 2026: नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था।
CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। खेलों के इतिहास में पहली बार भारत ने एक साथ 7 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और ऐसा करने वाला पहला देश भी बन गया। इस दौरान अन्य खेलों में भी एथलीट्स ने देश का नाम रौशन किया और 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले। रविवार को मेडल जीतने वाले एथलीट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया, जिसे सुनकर प्रधानंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
PM को सुनाया दिलचस्प किस्सा
नरेंदर ने कहा कि साल 2015 में वह वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे और उनकी पहली फाइट पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ थी। उन्होंने बताया कि मिलिट्री से उन्हें फोन आया था कि चाहे जो जाए पाकिस्तान से हारना नहीं है। नरेंदर ने बताया ने पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ वह पहला बाउट 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में उन्हें पाकिस्तानी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि दूसरे बाउट को भी वह 3-2 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया।
बताया क्यों है नरेंदर नाम से नफरत
इसके बाद उन्हें और पाकिस्तानी मुक्केबाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय मुक्केबाज ने कहा, “मेरे साथ भारतीय सेना से जो कोच गए थे उनका नाम भी नरेंदर राणा था। नरेंदर ने पीएम मोदी से कहा कि आप भी साल 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, जिसके चलते पाकिस्तानी मुक्केबाज ने नरेंदर से कहा, “मैं आपसे एक बात कहूं, आपका नाम नरेंदर है, आपके कोच का नाम नरेंदर है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंदर है, ऐसे में मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है।” नरेंदर द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए।
नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए।
Sports – Patrika | CMS



