मुजफ्फराबाद के वसीम को AIMIM ने पार्टी से निकाला:पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मुजफ्फराबाद के वसीम को AIMIM ने पार्टी से निकाला:पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मुजफ्फराबाद के मुजाहिदपुर गांव निवासी वसीम को पार्टी से निकाल दिया है। वसीम AIMIM के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। AIMIM सहारनपुर के जिलाध्यक्ष साजिद हसन ने 23 सितंबर 2026 को निष्कासन पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान के निर्देश पर हुई है। पत्र में कहा गया है कि वसीम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। पार्टी ने साफ किया है कि निष्कासन के बाद वसीम का पार्टी के किसी भी पद, काम या प्रतिनिधित्व से कोई संबंध नहीं रहेगा। अगर वे पार्टी के नाम, झंडे, बैनर या प्रतीक का गलत इस्तेमाल करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस फैसले का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *