छिंदवाड़ा में नकली किन्नर बनकर वाहनों से वसूली:पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, इमलीखेड़ा चौक पर रात में साड़ी-लहंगा पहनकर रोकते थे गाड़ियां

छिंदवाड़ा में नकली किन्नर बनकर वाहनों से वसूली:पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, इमलीखेड़ा चौक पर रात में साड़ी-लहंगा पहनकर रोकते थे गाड़ियां

छिंदवाड़ा शहर के इमलीखेड़ा चौक पर रात में किन्नर का रूप धारण कर वाहनों को रोकने और पैसे लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक साड़ी और लहंगा-चुन्नी पहनकर सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोकते थे। इस दौरान फनी वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे। वाहन चालकों से जो पैसे मिल जाते थे, उन्हें अपने पास रख लेते थे। मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने और शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इमलीखेड़ा निवासी अंकित माहोरे, कुशाल माहोरे और साईं माहोरे को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया- फनी वीडियो बनाने के लिए करते थे ऐसा कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक फनी वीडियो बनाने के लिए किन्नर का रूप धारण करते थे। रात के समय सड़क पर साड़ी और लहंगा-चुन्नी पहनकर वाहनों को रोकते और इस पूरी गतिविधि की रिकॉर्डिंग करते थे। इस दौरान वाहन चालकों से मिले पैसे भी वे रख लेते थे। इमलीखेड़ा चौक पर रात में रोकते थे वाहन बताया जा रहा है कि इमलीखेड़ा चौक और बायपास मार्ग पर रात के समय वाहन चालकों को रोककर पैसे लेने की शिकायत सामने आई थी। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि युवक किन्नर के वेश में अचानक सड़क पर आकर वाहन रोकते थे और पैसे मांगते थे। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *