मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर से 102 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी के दौरान दो पैकेट गांजा और एक लोडेड अवैध हथियार बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर सर्वजीत और ईएमटी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एंबुलेंस में मादक पदार्थों और अवैध हथियार की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल ने 102 एंबुलेंस कार्यालय पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान गांजा-हथियार बरामद एसकेएमसीएच के हेल्थ मैनेजर सोहैल अख्तर ने बताया कि पुलिस टीम ने परिसर में खड़ी 102 एंबुलेंस की सघन जांच की। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर से गांजा और हथियार बरामद हुए, जिसके बाद दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष से बात नहीं हो सकी इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बचते रहे। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने खुद को थाना क्षेत्र से बाहर बताकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या इस एंबुलेंस का उपयोग किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बिहार सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन आउटसोर्सिंग एजेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाता है। मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर से 102 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी के दौरान दो पैकेट गांजा और एक लोडेड अवैध हथियार बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर सर्वजीत और ईएमटी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एंबुलेंस में मादक पदार्थों और अवैध हथियार की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल ने 102 एंबुलेंस कार्यालय पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान गांजा-हथियार बरामद एसकेएमसीएच के हेल्थ मैनेजर सोहैल अख्तर ने बताया कि पुलिस टीम ने परिसर में खड़ी 102 एंबुलेंस की सघन जांच की। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर से गांजा और हथियार बरामद हुए, जिसके बाद दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष से बात नहीं हो सकी इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बचते रहे। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने खुद को थाना क्षेत्र से बाहर बताकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या इस एंबुलेंस का उपयोग किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बिहार सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन आउटसोर्सिंग एजेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाता है।

