कैमूर में 400 से ज्यादा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन:भभुआ में रातभर कैंप कर डीएम और एसपी ने व्यवस्था संभाली

कैमूर में 400 से ज्यादा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन:भभुआ में रातभर कैंप कर डीएम और एसपी ने व्यवस्था संभाली

कैमूर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से पूरा हुआ। भभुआ शहर में 21 अक्टूबर को भव्य जुलूस निकला, जो 22 अक्टूबर की सुबह विसर्जन स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी रात मुस्तैद रहा। डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि जिले में 400 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित थीं। भभुआ में 30 से अधिक प्रतिमाएं जुलूस में शामिल थीं, जिनका विसर्जन अगली सुबह तक होना था। डीएम और एसपी शिखर चौधरी ने रातभर कैंप कर व्यवस्था संभाली। गोताखोरों को किया गया अलर्ट सुरक्षा के लिए सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात थे। बच्चों के गहरे पानी में जाने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया था। प्रशासन ने पूजा समितियों से तय समय में बिना डीजे के विसर्जन पूरा करने की अपील की। कैमूर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से पूरा हुआ। भभुआ शहर में 21 अक्टूबर को भव्य जुलूस निकला, जो 22 अक्टूबर की सुबह विसर्जन स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी रात मुस्तैद रहा। डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि जिले में 400 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित थीं। भभुआ में 30 से अधिक प्रतिमाएं जुलूस में शामिल थीं, जिनका विसर्जन अगली सुबह तक होना था। डीएम और एसपी शिखर चौधरी ने रातभर कैंप कर व्यवस्था संभाली। गोताखोरों को किया गया अलर्ट सुरक्षा के लिए सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात थे। बच्चों के गहरे पानी में जाने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया था। प्रशासन ने पूजा समितियों से तय समय में बिना डीजे के विसर्जन पूरा करने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *