मुजफ्फरपुर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सरैयागंज टावर पर पुतला फूंका

मुजफ्फरपुर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सरैयागंज टावर पर पुतला फूंका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर में INDIA गठबंधन के घटक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, विकासशील इंसान पार्टी समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन मार्च निकालते हुए शहर के सरैयागंज टावर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए सरैयागंज टावर और आसपास के इलाके में पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात रखा गया। प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। एक सुर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी लगातार आवाज उठाते रहे हैं । वोट चोरी साबित भी हो गई, इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे रहे। हमारे नेता सड़क पर उतर रहे तो उन्हें उठा लिया जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राहुल गांधी पर FIR को लेकर भी विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के पश्चिमी जिला अध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कर सरकार डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी प्रदर्शन तेज करने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR बता दें कि राहुल गांधी पर 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज हुई। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर की गई। पुलिस के अनुसार, ECI कार्यालय की ओर मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहां धरने पर बैठ गए। आकाशवाणी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर में INDIA गठबंधन के घटक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, विकासशील इंसान पार्टी समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन मार्च निकालते हुए शहर के सरैयागंज टावर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए सरैयागंज टावर और आसपास के इलाके में पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात रखा गया। प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। एक सुर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी लगातार आवाज उठाते रहे हैं । वोट चोरी साबित भी हो गई, इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे रहे। हमारे नेता सड़क पर उतर रहे तो उन्हें उठा लिया जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राहुल गांधी पर FIR को लेकर भी विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के पश्चिमी जिला अध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कर सरकार डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी प्रदर्शन तेज करने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर दर्ज हुई FIR बता दें कि राहुल गांधी पर 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज हुई। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर की गई। पुलिस के अनुसार, ECI कार्यालय की ओर मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहां धरने पर बैठ गए। आकाशवाणी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *