मुजफ्फरपुर के बोचहां स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल से मंगलवार को छुट्टी के बाद आठवीं कक्षा के तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों बच्चे छुट्टी के बाद स्कूल परिसर से बाहर निकलते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। तीनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर खोजबीन की। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर तीनों के परिजनों ने बोचहां थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता छात्रों की पहचान कार्तिक किशोर(14), वैभव कुमार(13) और आदर्श कुमार(14) के रूप में हुई है। इनमें कार्तिक स्कूल से करीब 15 किलोमीटर दूर रहता है और रोज स्कूल बस से आने-जाने की बात परिजनों ने बताई है। वैभव करीब 6 किलोमीटर दूर से साइकिल से स्कूल आता-जाता था, जबकि आदर्श भी करीब 9 किलोमीटर दूर से साइकिल से स्कूल आता था। स्कूल बस से आने वाले बच्चे के पैदल निकलने पर सवाल कार्तिक के परिजन का आरोप है कि स्कूल बस से आने-जाने वाले बच्चों की निगरानी और अटेंडेंस के लिए कई स्तर पर व्यवस्था होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद कार्तिक मंगलवार को बस से घर नहीं गया और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं हुई। इसे स्कूल की गंभीर लापरवाही बताया है। 10 मिनट के अंतराल में स्कूल से निकले तीनों स्कूल प्रबंधन के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीनों बच्चे स्कूल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि तीनों करीब 10-10 मिनट के अंतराल में स्कूल से निकले थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कूल से निकलने के बाद तीनों किस दिशा में गए और क्या वे किसी वाहन से कहीं गए या पैदल ही आगे बढ़े। पिकनिक के लिए पैसे जुटाने की बात भी सामने आई इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि तीन बच्चों के लापता होने की जानकारी एसएसपी को दी गई है। उनकी तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुछ बच्चों ने जानकारी दी है कि तीनों आपस में पैसे इकट्ठा कर रहे थे और कहीं पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, स्कूल प्रबंधन को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी। पुलिस सीसीटीवी और अन्य बिंदुओं पर कर रही जांच बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि निजी स्कूल से तीन बच्चों के लापता होने की सूचना मिली है। तीनों के परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के बोचहां स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल से मंगलवार को छुट्टी के बाद आठवीं कक्षा के तीन छात्र अचानक लापता हो गए। तीनों बच्चे छुट्टी के बाद स्कूल परिसर से बाहर निकलते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। तीनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर खोजबीन की। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर तीनों के परिजनों ने बोचहां थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता छात्रों की पहचान कार्तिक किशोर(14), वैभव कुमार(13) और आदर्श कुमार(14) के रूप में हुई है। इनमें कार्तिक स्कूल से करीब 15 किलोमीटर दूर रहता है और रोज स्कूल बस से आने-जाने की बात परिजनों ने बताई है। वैभव करीब 6 किलोमीटर दूर से साइकिल से स्कूल आता-जाता था, जबकि आदर्श भी करीब 9 किलोमीटर दूर से साइकिल से स्कूल आता था। स्कूल बस से आने वाले बच्चे के पैदल निकलने पर सवाल कार्तिक के परिजन का आरोप है कि स्कूल बस से आने-जाने वाले बच्चों की निगरानी और अटेंडेंस के लिए कई स्तर पर व्यवस्था होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद कार्तिक मंगलवार को बस से घर नहीं गया और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं हुई। इसे स्कूल की गंभीर लापरवाही बताया है। 10 मिनट के अंतराल में स्कूल से निकले तीनों स्कूल प्रबंधन के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीनों बच्चे स्कूल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि तीनों करीब 10-10 मिनट के अंतराल में स्कूल से निकले थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कूल से निकलने के बाद तीनों किस दिशा में गए और क्या वे किसी वाहन से कहीं गए या पैदल ही आगे बढ़े। पिकनिक के लिए पैसे जुटाने की बात भी सामने आई इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि तीन बच्चों के लापता होने की जानकारी एसएसपी को दी गई है। उनकी तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुछ बच्चों ने जानकारी दी है कि तीनों आपस में पैसे इकट्ठा कर रहे थे और कहीं पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, स्कूल प्रबंधन को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी। पुलिस सीसीटीवी और अन्य बिंदुओं पर कर रही जांच बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि निजी स्कूल से तीन बच्चों के लापता होने की सूचना मिली है। तीनों के परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

