मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल से लूट के बाद फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने गली में स्कूटी को घेरा, विरोध पर बुलेट दागते हुए भागे

मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल से लूट के बाद फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने गली में स्कूटी को घेरा, विरोध पर बुलेट दागते हुए भागे

मुजफ्फरपुर में बीएमपी-6 में तैनात महिला कांस्टेबल से पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूट ली गई। महिला कांस्टेबल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित बीएमपी-6 मेन रोड के पास शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे की है। बीएमपी-6 में तैनात महिला कांस्टेबल नेहा झा कैंप के गेट के पास से सब्जी खरीदकर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। वे जैसे ही अपनी गली में मुड़ीं, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। महिला कांस्टेबल के मुताबिक, स्कूटी की रफ्तार धीमी होते ही बाइक सवार एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनकी ओर तान दी। इसके बाद उनके गले से करीब एक भर वजन की सोने की चेन छीन ली और दोनों भागने लगे। रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने की फायरिंग नेहा झा ने बताया कि उन्होंने बदमाशों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि मैं सामान लेने के लिए दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैंने सड़क की ओर देखा तो बाइक सवार लोग वहां से तेज रफ्तार में जाते दिखे। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की और भाग निकले। घटना की सूचना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने महिला कांस्टेबल की पहले से रेकी की थी या उन्होंने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मुजफ्फरपुर में बीएमपी-6 में तैनात महिला कांस्टेबल से पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूट ली गई। महिला कांस्टेबल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित बीएमपी-6 मेन रोड के पास शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे की है। बीएमपी-6 में तैनात महिला कांस्टेबल नेहा झा कैंप के गेट के पास से सब्जी खरीदकर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। वे जैसे ही अपनी गली में मुड़ीं, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। महिला कांस्टेबल के मुताबिक, स्कूटी की रफ्तार धीमी होते ही बाइक सवार एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनकी ओर तान दी। इसके बाद उनके गले से करीब एक भर वजन की सोने की चेन छीन ली और दोनों भागने लगे। रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने की फायरिंग नेहा झा ने बताया कि उन्होंने बदमाशों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि मैं सामान लेने के लिए दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैंने सड़क की ओर देखा तो बाइक सवार लोग वहां से तेज रफ्तार में जाते दिखे। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की और भाग निकले। घटना की सूचना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने महिला कांस्टेबल की पहले से रेकी की थी या उन्होंने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *