कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर 10 को चंडीगढ़ एनएचएम का दफ्तर घेरेंगे

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर 10 को चंडीगढ़ एनएचएम का दफ्तर घेरेंगे

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के करीब 2500 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण राज्यभर के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अकेले अमृतसर जिले के करीब 150 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में भी सेवाएं बंद रहीं। इससे इन केंद्रों पर उपचार, स्क्रीनिंग और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले हजारों मरीज प्रभावित हुए। सीएचओ एसोसिएशन का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट फैसला नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन ने 10 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) पंजाब मुख्यालय के बाहर राज्यभर के सीएचओ की ओर से विशाल रोष-धरना देने का ऐलान किया है। यूनियन के अमृतसर जिला प्रधान डॉ. गुरबख्शीश सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने सीएचओ के साथ वादाखिलाफी की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *