मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं का सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों और रिहायशी मकानों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पांच विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-01/02) ने किया। इसमें अंचल निरीक्षक सकरा, जिला आसूचना इकाई और पियर, मुशहरी, बोचहाँ, सकरा, हथौड़ी तथा मुरौल ओपी थानों की पुलिस शामिल थी। चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर टीम ने लगातार छापेमारी की। इस दौरान पियर थाना क्षेत्र से गायघाट निवासी छोटू कुमार और सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, चार बालकों को भी निरुद्ध किया गया। मुरौल ओपी ने भी एक बालक को चोरी के सामान के साथ निरुद्ध किया। बोचहां थाना पुलिस ने चोरी का सामान (इन्वर्टर और बैटरी) खरीदने वाले कुंदन साह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनमें पियर थाना क्षेत्र के 8 मामले, मुरौल ओपी के 2, बोचहाँ के 6, मुशहरी के 1, हथौड़ी के 1 और सकरा के 1 मामले शामिल हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में चार मोटरसाइकिल, तीन टीवी, तीन इन्वर्टर और तीन बैटरी, एक गैस सिलेंडर और एक चूल्हा, विभिन्न प्रकार के बर्तन (थाली, लोटा, कटोरा, ग्लास, चम्मच), एक कंबल, एक लोहे का ग्राइंडर, एक खंती तथा कपड़े व अन्य सामग्री शामिल हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं का सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों और रिहायशी मकानों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पांच विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 19 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-01/02) ने किया। इसमें अंचल निरीक्षक सकरा, जिला आसूचना इकाई और पियर, मुशहरी, बोचहाँ, सकरा, हथौड़ी तथा मुरौल ओपी थानों की पुलिस शामिल थी। चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर टीम ने लगातार छापेमारी की। इस दौरान पियर थाना क्षेत्र से गायघाट निवासी छोटू कुमार और सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, चार बालकों को भी निरुद्ध किया गया। मुरौल ओपी ने भी एक बालक को चोरी के सामान के साथ निरुद्ध किया। बोचहां थाना पुलिस ने चोरी का सामान (इन्वर्टर और बैटरी) खरीदने वाले कुंदन साह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनमें पियर थाना क्षेत्र के 8 मामले, मुरौल ओपी के 2, बोचहाँ के 6, मुशहरी के 1, हथौड़ी के 1 और सकरा के 1 मामले शामिल हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में चार मोटरसाइकिल, तीन टीवी, तीन इन्वर्टर और तीन बैटरी, एक गैस सिलेंडर और एक चूल्हा, विभिन्न प्रकार के बर्तन (थाली, लोटा, कटोरा, ग्लास, चम्मच), एक कंबल, एक लोहे का ग्राइंडर, एक खंती तथा कपड़े व अन्य सामग्री शामिल हैं।

