भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा की ओर से रविवार को साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्रम कल्याण केंद्र स्थित संस्था के विस्तारित भवन में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में शहर के कई प्रमुख और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन शामिल हैं, जो संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों की गहन जांच कर उचित परामर्श देंगे। मौसमी बीमारियों, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए रहेंगे फिजिशियन इसके साथ ही सामान्य मौसमी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिन्हा तथा डॉ. इंद्रजीत कुमार उपस्थित रहेंगे। वैकल्पिक और पुनर्वास चिकित्सा के तहत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में मौजूद रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर जांच और सामान्य फुल बॉडी चेकअप की विशेष व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन ने जिले के सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा की ओर से रविवार को साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्रम कल्याण केंद्र स्थित संस्था के विस्तारित भवन में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में शहर के कई प्रमुख और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन शामिल हैं, जो संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों की गहन जांच कर उचित परामर्श देंगे। मौसमी बीमारियों, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए रहेंगे फिजिशियन इसके साथ ही सामान्य मौसमी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिन्हा तथा डॉ. इंद्रजीत कुमार उपस्थित रहेंगे। वैकल्पिक और पुनर्वास चिकित्सा के तहत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में मौजूद रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर जांच और सामान्य फुल बॉडी चेकअप की विशेष व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन ने जिले के सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

