मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) का एक वीडियो सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक मरीज को खुले में बेंच पर स्लाइन (ड्रिप) चढ़ाया गया। वहां न तो कोई ड्रिप स्टैंड था और न ही मरीज की देखरेख के लिए कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद था। मजबूरन मरीज की महिला परिजन को खुद हाथ में सलाइन की बोतल पकड़े घंटों खड़ा रहना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में मरीजों को न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। सामने आए वीडियो की दो तस्वीरें देखिए स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से एक दिन पहले आई तस्वीर ये घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब 3 सितंबर यानी गुरुवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का SKMCH में दौरा प्रस्तावित है। मंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा था। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दीवारों की रंग-रोगन और व्यवस्थाओं को ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। अधीक्षक ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश इस पूरे मामले को लेकर जब SKMCH के अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। अस्पताल के अंदर ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच में जो भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) का एक वीडियो सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक मरीज को खुले में बेंच पर स्लाइन (ड्रिप) चढ़ाया गया। वहां न तो कोई ड्रिप स्टैंड था और न ही मरीज की देखरेख के लिए कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद था। मजबूरन मरीज की महिला परिजन को खुद हाथ में सलाइन की बोतल पकड़े घंटों खड़ा रहना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में मरीजों को न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। सामने आए वीडियो की दो तस्वीरें देखिए स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से एक दिन पहले आई तस्वीर ये घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब 3 सितंबर यानी गुरुवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का SKMCH में दौरा प्रस्तावित है। मंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा था। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दीवारों की रंग-रोगन और व्यवस्थाओं को ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। अधीक्षक ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश इस पूरे मामले को लेकर जब SKMCH के अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। अस्पताल के अंदर ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच में जो भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

