मुजफ्फरपुर में पानापुर ओपी क्षेत्र के अकुराहा ढाला के पास NH-27 पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों नाइट क्रिकेट मैच खेलकर एक ही बाइक से मोतीपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पानापुर ओपी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए SKMCH भेजा। घटना से जुड़ी तीन तस्वीर देखिए मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर मानिकपुर निवासी रूपेश कुमार (25) और कांटी निवासी विपिन कुमार (23) के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। CCTV से अज्ञात वाहन की तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद पानापुर ओपी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन का पता लगाया जा सके। मुजफ्फरपुर में पानापुर ओपी क्षेत्र के अकुराहा ढाला के पास NH-27 पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों नाइट क्रिकेट मैच खेलकर एक ही बाइक से मोतीपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पानापुर ओपी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए SKMCH भेजा। घटना से जुड़ी तीन तस्वीर देखिए मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर मानिकपुर निवासी रूपेश कुमार (25) और कांटी निवासी विपिन कुमार (23) के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। CCTV से अज्ञात वाहन की तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद पानापुर ओपी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन का पता लगाया जा सके।

