मुजफ्फरपुर में रेप और गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से मंगलवार को मिलने जा रही पीड़िता पर हमला किया गया है। घटना कलक्ट्रेट परिसर के गेट के पास हुई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार से अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पीड़िता के बयान पर अहियापुर थाने में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मो. शमशाद शेख, अब्दुल हकीम, उसके पुत्र मो. सरफराज शेख, मो. शब्बीर अहमद, ब्रह्मपुरा थाना के झिटकहियां निवासी नवनीत कुमार नीरज और रामएकबाल राय को आरोपी किया गया है। क्या हुआ था… पीड़िता को गली में खींचने की कोशिश एसपी से मिलने निकली पीड़िता: पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर भाभी के साथ सिटी एसपी कार्यालय जा रही थी। कलक्ट्रेट गेट पर हमला: आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया और कार से अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर भागे: पीड़िता को गली में ले जा रहे थे। पीड़िता शोर मचाने लगी। लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग गए। एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया: पीड़िता ने सिटी एसपी को पूरी घटना बताई। एसपी ने थानेदार को निर्देश दिया। पीड़िता के आवेदन पर मंगलवार को छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। 10 लाख की ठगी का भी आरोप केस पीड़िता ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह एसकेएमसीएच से दवा लेकर भाभी के साथ टोटो से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। बताया कि यौन शोषण और 10 लाख रुपए ठगी का केस नहीं उठाने पर गोली मारी थी। पीड़िता का आरोप- चार-पांच बार गर्भपात कराया पीड़िता का आरोप है कि बोचहां थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने उसके साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। चार-पांच बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए भी ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस को क्या-क्या बताया? पीड़िता के मुताबिक, रेप और अप्रैल में हुई गोलीकांड के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी से मिलने कलेक्ट्रेट जा रही थी। इसी दौरान रेप और गोलीकांड में शामिल आरोपियों ने मुझे घेर लिया। आरोपियों ने कहा कि तुमने जो केस दर्ज कराया है, उसकी वजह से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर तुमने केस नहीं उठाया तो दिक्कत होगी। इसके बाद आरोपियों ने मुझे उठाकर ले जाने की धमकी दी। जब मैंने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की बात कही तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि चाकू से हमले और किडनैपिंग की कोशिश के दौरान बचने के लिए भागी तो आरोपियों ने लात से हमला कर मुझे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद जब मैंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। इसके बाद आरोपी कार से भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक, कार सवार आरोपियों में मोहम्मद शमशाद शेख, मोहम्मद सरफरार शेख और नवनीत कुमार नीरज शामिल है। आरोपियों के फरार होने के बाद नगर थाना में दिया आवेदन पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के भागने के बाद घटना को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया। सिटी एसपी ने संबंधित थाने के थानेदार को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। आवेदन के अनुसार, मो. शमसाद शेख ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। हमले में चेहरे पर कट का निशान आया और दाहिने हाथ की उंगली में भी चोट लगी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि इसे खींचकर गाड़ी में डालो और अपहरण कर ले चलो, वहीं मारकर फेंक देंगे। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि अपहरण की कोशिश और चाकू से हमले के दौरान आरोपी नवनीत कुमार नीरज ने मेरे गले से एक भर का सोने का चेन भी खींच लिया। पहले से दर्ज है यौन शोषण और गोलीकांड का केस पीड़िता के बयान पर अहियापुर थाने में पहले चार नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मो. शमसाद शेख, अब्दुल हकीम, उसके बेटे मो. सरफराज शेख, मो. सब्बीर अहमद, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के झिटकहियां निवासी नवनीत कुमार नीरज और रामएकबाल राय शामिल है। 10 लाख रुपए ठगी का भी आरोप पीड़िता ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह एसकेएमसीएच से दवा लेकर भाभी के साथ टोटो से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। पीड़िता का आरोप है कि यौन शोषण और 10 लाख रुपए ठगी का केस नहीं उठाने पर उसे गोली मारी गई थी। चार साल तक शारीरिक संबंध और गर्भपात कराने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बोचहां थाना क्षेत्र के एक आरोपित ने उसके साथ करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चार-पांच बार उसका गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए ठग लिए गए। फिलहाल कलेक्ट्रेट गेट के पास हुई घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और पूर्व में दर्ज केस से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में रेप और गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से मंगलवार को मिलने जा रही पीड़िता पर हमला किया गया है। घटना कलक्ट्रेट परिसर के गेट के पास हुई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार से अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पीड़िता के बयान पर अहियापुर थाने में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मो. शमशाद शेख, अब्दुल हकीम, उसके पुत्र मो. सरफराज शेख, मो. शब्बीर अहमद, ब्रह्मपुरा थाना के झिटकहियां निवासी नवनीत कुमार नीरज और रामएकबाल राय को आरोपी किया गया है। क्या हुआ था… पीड़िता को गली में खींचने की कोशिश एसपी से मिलने निकली पीड़िता: पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर भाभी के साथ सिटी एसपी कार्यालय जा रही थी। कलक्ट्रेट गेट पर हमला: आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया और कार से अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर भागे: पीड़िता को गली में ले जा रहे थे। पीड़िता शोर मचाने लगी। लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग गए। एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया: पीड़िता ने सिटी एसपी को पूरी घटना बताई। एसपी ने थानेदार को निर्देश दिया। पीड़िता के आवेदन पर मंगलवार को छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। 10 लाख की ठगी का भी आरोप केस पीड़िता ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह एसकेएमसीएच से दवा लेकर भाभी के साथ टोटो से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। बताया कि यौन शोषण और 10 लाख रुपए ठगी का केस नहीं उठाने पर गोली मारी थी। पीड़िता का आरोप- चार-पांच बार गर्भपात कराया पीड़िता का आरोप है कि बोचहां थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने उसके साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। चार-पांच बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए भी ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस को क्या-क्या बताया? पीड़िता के मुताबिक, रेप और अप्रैल में हुई गोलीकांड के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी से मिलने कलेक्ट्रेट जा रही थी। इसी दौरान रेप और गोलीकांड में शामिल आरोपियों ने मुझे घेर लिया। आरोपियों ने कहा कि तुमने जो केस दर्ज कराया है, उसकी वजह से हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर तुमने केस नहीं उठाया तो दिक्कत होगी। इसके बाद आरोपियों ने मुझे उठाकर ले जाने की धमकी दी। जब मैंने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की बात कही तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि चाकू से हमले और किडनैपिंग की कोशिश के दौरान बचने के लिए भागी तो आरोपियों ने लात से हमला कर मुझे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद जब मैंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। इसके बाद आरोपी कार से भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक, कार सवार आरोपियों में मोहम्मद शमशाद शेख, मोहम्मद सरफरार शेख और नवनीत कुमार नीरज शामिल है। आरोपियों के फरार होने के बाद नगर थाना में दिया आवेदन पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के भागने के बाद घटना को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया। सिटी एसपी ने संबंधित थाने के थानेदार को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। आवेदन के अनुसार, मो. शमसाद शेख ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। हमले में चेहरे पर कट का निशान आया और दाहिने हाथ की उंगली में भी चोट लगी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि इसे खींचकर गाड़ी में डालो और अपहरण कर ले चलो, वहीं मारकर फेंक देंगे। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि अपहरण की कोशिश और चाकू से हमले के दौरान आरोपी नवनीत कुमार नीरज ने मेरे गले से एक भर का सोने का चेन भी खींच लिया। पहले से दर्ज है यौन शोषण और गोलीकांड का केस पीड़िता के बयान पर अहियापुर थाने में पहले चार नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मो. शमसाद शेख, अब्दुल हकीम, उसके बेटे मो. सरफराज शेख, मो. सब्बीर अहमद, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के झिटकहियां निवासी नवनीत कुमार नीरज और रामएकबाल राय शामिल है। 10 लाख रुपए ठगी का भी आरोप पीड़िता ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को वह एसकेएमसीएच से दवा लेकर भाभी के साथ टोटो से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। पीड़िता का आरोप है कि यौन शोषण और 10 लाख रुपए ठगी का केस नहीं उठाने पर उसे गोली मारी गई थी। चार साल तक शारीरिक संबंध और गर्भपात कराने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बोचहां थाना क्षेत्र के एक आरोपित ने उसके साथ करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चार-पांच बार उसका गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए ठग लिए गए। फिलहाल कलेक्ट्रेट गेट के पास हुई घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और पूर्व में दर्ज केस से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

