मुजफ्फरपुर- उत्पाद विभाग की टीम पर हमले का सीसीटीवी फुटेज:डायल 112 के ड्राइवर समेत 5 पर FIR; शराब तस्कर को हिरासत से छुड़ाने का आरोप

मुजफ्फरपुर- उत्पाद विभाग की टीम पर हमले का सीसीटीवी फुटेज:डायल 112 के ड्राइवर समेत 5 पर FIR; शराब तस्कर को हिरासत से छुड़ाने का आरोप

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर शुक्रवार को हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, शुक्रवरा को उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई थी, तभी स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस हिरासत से एक आरोपी को भी छुड़ा लिया। इस मामले में दरभंगा में डायल 112 के ड्राइवर, शराब तस्कर समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग के एएसआई उपेंद्र मंडल के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि सकरा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री और होम डिलीवरी हो रही है। इस सूचना की पुष्टि के बाद टीम छापेमारी के लिए रूपनपट्टी चौक पहुंची थी। आरोपी को हिरासत में लेते ही हंगामा करने लगे आरोपी छापेमारी के दौरान टीम ने सकरा थाना क्षेत्र के विशनपुर बघनगरी निवासी पंकज कुमार ठाकुर को हिरासत में लिया। पंकज पर बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने का आरोप है। आरोपी को हिरासत में लेते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिस मार्केट में छापेमारी की जा रही थी, वह सकरा के रूपनपट्टी निवासी अरविंद मिश्रा का बताया जा रहा है। अरविंद मिश्रा वर्तमान में दरभंगा जिले में पुलिस की डायल 112 गाड़ी में ड्राइवर के पद पर तैनात है। दरभंगा में डायल 112 के ड्राइवर पर उकसाने का आरोप आरोप है कि अरविंद मिश्रा भी मौके पर मौजूद था। उसी के उकसावे पर 15 से 20 स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया, उनके साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी वाहन को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पकड़े गए आरोपी पंकज ठाकुर को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और सकरा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी और हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कोई बरामदगी नहीं हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि “उत्पाद विभाग की टीम चिकनौटा चेक पोस्ट के पास शराब बिक्री की सूचना पर गई थी। पंकज ठाकुर नाम के व्यक्ति को रोकने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। उत्पाद विभाग के एएसआई उपेंद्र मंडल के आवेदन पर सकरा थाने में 5 नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।” मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर शुक्रवार को हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, शुक्रवरा को उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई थी, तभी स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस हिरासत से एक आरोपी को भी छुड़ा लिया। इस मामले में दरभंगा में डायल 112 के ड्राइवर, शराब तस्कर समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग के एएसआई उपेंद्र मंडल के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि सकरा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री और होम डिलीवरी हो रही है। इस सूचना की पुष्टि के बाद टीम छापेमारी के लिए रूपनपट्टी चौक पहुंची थी। आरोपी को हिरासत में लेते ही हंगामा करने लगे आरोपी छापेमारी के दौरान टीम ने सकरा थाना क्षेत्र के विशनपुर बघनगरी निवासी पंकज कुमार ठाकुर को हिरासत में लिया। पंकज पर बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने का आरोप है। आरोपी को हिरासत में लेते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिस मार्केट में छापेमारी की जा रही थी, वह सकरा के रूपनपट्टी निवासी अरविंद मिश्रा का बताया जा रहा है। अरविंद मिश्रा वर्तमान में दरभंगा जिले में पुलिस की डायल 112 गाड़ी में ड्राइवर के पद पर तैनात है। दरभंगा में डायल 112 के ड्राइवर पर उकसाने का आरोप आरोप है कि अरविंद मिश्रा भी मौके पर मौजूद था। उसी के उकसावे पर 15 से 20 स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया, उनके साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी वाहन को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पकड़े गए आरोपी पंकज ठाकुर को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और सकरा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी और हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कोई बरामदगी नहीं हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि “उत्पाद विभाग की टीम चिकनौटा चेक पोस्ट के पास शराब बिक्री की सूचना पर गई थी। पंकज ठाकुर नाम के व्यक्ति को रोकने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। उत्पाद विभाग के एएसआई उपेंद्र मंडल के आवेदन पर सकरा थाने में 5 नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *