आरोपी के साथ डांस देखा, 2 पुलिस ऑफिसर सस्पेंड:2 साल पुराने वायरल वीडियो की जांच में SP का एक्शन, डिपार्टमेंटल इन्वेस्टीगेशन के आदेश

आरोपी के साथ डांस देखा, 2 पुलिस ऑफिसर सस्पेंड:2 साल पुराने वायरल वीडियो की जांच में SP का एक्शन, डिपार्टमेंटल इन्वेस्टीगेशन के आदेश

कैमूर जिले के चैनपुर थाने में तैनात दो पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैमूर ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों अफसरों को तुरंत निलंबित किया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांसर के कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे थे। मामले को देखते हुए एसपी कैमूर ने भभुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो चैनपुर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह का है और करीब दो साल पुराना है। पुलिस के बर्ताव और अनुशासन के खिलाफ माना वीडियो में दिख रहे पुलिस अफसरों की पहचान चैनपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार और सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार के तौर पर हुई। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम में हत्या और आर्म्स एक्ट का पुराना आरोपी अजीत यादव भी मौजूद था। पुलिस अफसरों का ऐसे आरोपी के साथ सार्वजनिक जगह पर बैठकर डांसर का कार्यक्रम देखना पुलिस के बर्ताव और अनुशासन के खिलाफ माना गया। मामले में दोनों ऑफिसर को सस्पेंड किया गया जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों अफसरों को निलंबित कर दिया। कैमूर पुलिस ने साफ किया कि वर्दी अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कर्तव्य और बर्ताव के खिलाफ किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। कैमूर जिले के चैनपुर थाने में तैनात दो पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैमूर ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों अफसरों को तुरंत निलंबित किया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांसर के कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे थे। मामले को देखते हुए एसपी कैमूर ने भभुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो चैनपुर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह का है और करीब दो साल पुराना है। पुलिस के बर्ताव और अनुशासन के खिलाफ माना वीडियो में दिख रहे पुलिस अफसरों की पहचान चैनपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार और सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार के तौर पर हुई। जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम में हत्या और आर्म्स एक्ट का पुराना आरोपी अजीत यादव भी मौजूद था। पुलिस अफसरों का ऐसे आरोपी के साथ सार्वजनिक जगह पर बैठकर डांसर का कार्यक्रम देखना पुलिस के बर्ताव और अनुशासन के खिलाफ माना गया। मामले में दोनों ऑफिसर को सस्पेंड किया गया जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों अफसरों को निलंबित कर दिया। कैमूर पुलिस ने साफ किया कि वर्दी अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कर्तव्य और बर्ताव के खिलाफ किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *