मुजफ्फरनगर में होटल की रसोई में लगी आग:चिमनी से निकली चिंगारी से भड़की लपटें, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

मुजफ्फरनगर में होटल की रसोई में लगी आग:चिमनी से निकली चिंगारी से भड़की लपटें, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे होटल में आग लग गई। सेकेंड फ्लोर पर ग्रीन एप्पल होटल की रसोई में खाना बनाने के दौरान किचन की चिमनी से निकली चिंगारी से आग लगने की शुरुआत हुई। आग चिमनी के जरिए बाहर की तरफ फैलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा स्थित होटल का है। धुआं और लपटें देखकर मची अफरा-तफरी होटल से धुआं और आग की लपटें निकलती देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग प्लाजा के ऊपरी हिस्से में होने के कारण फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। चिमनी से आग बाहर पहुंचने की आशंका FSO रामकिशोर यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में होटल की रसोई में खाना बनाने के दौरान किचन की चिमनी से आग लगने की बात सामने आई है। चिमनी के रास्ते आग बाहर की ओर पहुंची, जिसके बाद दमकल टीम को मौके पर भेजकर आग पर नियंत्रण किया गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग की इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन जारी फिलहाल होटल और प्लाजा में आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कौन-कौन सा सामान प्रभावित हुआ और संपत्ति को कितनी क्षति हुई, इसकी जानकारी विस्तृत आकलन के बाद सामने आएगी। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की स्थिति विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *