मुजफ्फरनगर में आवारा सांड की टक्कर से मजदूर की मौत:बाइक से घर लौट रहा था, 8 दिन पहले ही बना था पिता

मुजफ्फरनगर में आवारा सांड की टक्कर से मजदूर की मौत:बाइक से घर लौट रहा था, 8 दिन पहले ही बना था पिता

मुजफ्फरनगर के छछरौली में सड़क पर खड़े आवारा सांड की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान गांव शुक्रतारी निवासी शोभित के रूप में हुई है। वह गांव अथाई से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। शोभित के घर आठ दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के तिराहे के पास हुआ हादसा शोभित सोमवार शाम मजदूरी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। गांव के मुख्य तिराहे के पास सड़क पर खड़े आवारा सांड ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ दिन पहले घर में गूंजी थी किलकारी शोभित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आठ दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में नवजात के आने से खुशियां थीं, लेकिन हादसे ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। पत्नी पायल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोभित के परिवार में पिता उदल सिंह, मां बिमला, पत्नी पायल, भाई दीपक और बहनें रीना व अनीता हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा बनकर आया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *