Kieron Pollard Mumbai Indians New Head Coach: IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच बनाया है। वह महेला जयवर्धने की जगह लेंगे, जिन्होंने आगामी सीजन से पहले यह रोल छोड़ दिया है। बता दें कि
पोलार्ड कई सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं। वह पहले बतौर खिलाड़ी और उसके बाद में एक कोच के तौर पर एमआई का हिस्सा रहे हैं। पोलार्ड ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा कि वह नई जिम्मेदारी लेकर बहुत खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हेड कोच का रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरी जिंदगी और करियर का एक बड़ा हिस्सा रही है और इस टीम के खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
खबर अपडेट हो रही है…

