मुंडेश्वरी धाम में 9 दिन का निशुल्क भंडारा शुरू:कैमूर में श्री भामाशाह ट्रस्ट ने की व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण

मुंडेश्वरी धाम में 9 दिन का निशुल्क भंडारा शुरू:कैमूर में श्री भामाशाह ट्रस्ट ने की व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण

कैमूर में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम में नौ दिन का निशुल्क भंडारा शुरू हो गया है। श्री भामाशाह राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट यह सेवा कार्य कर रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी शाह ने बताया कि भंडारा प्रतिपदा से नवमी तक चलेगा और दशमी को समापन होगा। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर पहुंचते हैं। लंबी यात्रा और दर्शन के बाद भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं के लिए धाम परिसर में निशुल्क भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। 5,000 श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण आयोजकों के अनुसार, इन नौ दिनों में रोज करीब 3,000 से 5,000 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने स्वच्छता, बैठने और कतारबद्ध होकर भोजन की अच्छी व्यवस्था की है। कैप्टन शाह ने बताया कि श्रद्धालुओं को तृप्त देखकर सदस्यों को खुशी मिलती है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी इस काम की तारीफ की। कठिन चढ़ाई के बाद निशुल्क शुद्ध भोजन मिलने से भक्तों को आसानी होती है। कैमूर में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम में नौ दिन का निशुल्क भंडारा शुरू हो गया है। श्री भामाशाह राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट यह सेवा कार्य कर रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी शाह ने बताया कि भंडारा प्रतिपदा से नवमी तक चलेगा और दशमी को समापन होगा। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर पहुंचते हैं। लंबी यात्रा और दर्शन के बाद भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं के लिए धाम परिसर में निशुल्क भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। 5,000 श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण आयोजकों के अनुसार, इन नौ दिनों में रोज करीब 3,000 से 5,000 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने स्वच्छता, बैठने और कतारबद्ध होकर भोजन की अच्छी व्यवस्था की है। कैप्टन शाह ने बताया कि श्रद्धालुओं को तृप्त देखकर सदस्यों को खुशी मिलती है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी इस काम की तारीफ की। कठिन चढ़ाई के बाद निशुल्क शुद्ध भोजन मिलने से भक्तों को आसानी होती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *