कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में न्यास समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। समय पर पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रखने और आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। जाम से निपटने के लिए नया रूट चार्ट धाम में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए नया रूट चार्ट तैयार किया गया है। इसके तहत पार्किंग स्थल, ड्रॉप गेट और नो-एंट्री प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे। पानी के लिए आरओ काउंटर और टैंकर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ जल काउंटर, वाटर टैंकर और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ वाले स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे बिजली और मेडिकल सुविधा पूरे नवरात्र के दौरान धाम परिसर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। वहीं, इमरजेंसी मेडिकल कैंप चौबीसों घंटे संचालित रहेगा। कैंप में जरूरी दवाओं के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में न्यास समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। समय पर पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रखने और आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। जाम से निपटने के लिए नया रूट चार्ट धाम में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए नया रूट चार्ट तैयार किया गया है। इसके तहत पार्किंग स्थल, ड्रॉप गेट और नो-एंट्री प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे। पानी के लिए आरओ काउंटर और टैंकर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ जल काउंटर, वाटर टैंकर और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ वाले स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे बिजली और मेडिकल सुविधा पूरे नवरात्र के दौरान धाम परिसर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। वहीं, इमरजेंसी मेडिकल कैंप चौबीसों घंटे संचालित रहेगा। कैंप में जरूरी दवाओं के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

