शेखपुरा में दशहरा और दिवाली से पहले पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। समाहरणालय के मंथन सभागार में एसपी हिमांशु की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में एएसपी राकेश कुमार, सभी डीएसपी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। पशु चोरी पर एसपी ने जताई चिंता एसपी ने जिले में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। त्योहारों में शराब-नशे पर रहेगी सख्ती दशहरा और दिवाली को देखते हुए शराब की आवाजाही और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा गया। महिला शव मामले की जांच तेज करने का निर्देश हाल में मिले महिला के शव के मामले में एसपी ने जांच में तेजी लाने को कहा। उन्होंने आपराधिक मामलों की जांच में तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का इस्तेमाल करते हुए दोषियों तक पहुंचने पर जोर दिया। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित एसपी ने लोगों की मदद करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। खासकर स्कूल जाने वाली लड़कियों की सहायता और सुरक्षा में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है। डायल-112 और ‘दीदी’ सेवा के जवान भी होंगे पुरस्कृत ‘दीदी’ और पुलिस डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी चिन्हित किया गया है। इनके लिए विशेष समारोह आयोजित कर पुरस्कार देने की योजना है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है। शेखपुरा में दशहरा और दिवाली से पहले पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। समाहरणालय के मंथन सभागार में एसपी हिमांशु की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में एएसपी राकेश कुमार, सभी डीएसपी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। पशु चोरी पर एसपी ने जताई चिंता एसपी ने जिले में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। त्योहारों में शराब-नशे पर रहेगी सख्ती दशहरा और दिवाली को देखते हुए शराब की आवाजाही और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा गया। महिला शव मामले की जांच तेज करने का निर्देश हाल में मिले महिला के शव के मामले में एसपी ने जांच में तेजी लाने को कहा। उन्होंने आपराधिक मामलों की जांच में तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का इस्तेमाल करते हुए दोषियों तक पहुंचने पर जोर दिया। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित एसपी ने लोगों की मदद करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। खासकर स्कूल जाने वाली लड़कियों की सहायता और सुरक्षा में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है। डायल-112 और ‘दीदी’ सेवा के जवान भी होंगे पुरस्कृत ‘दीदी’ और पुलिस डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी चिन्हित किया गया है। इनके लिए विशेष समारोह आयोजित कर पुरस्कार देने की योजना है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है।

