मुंडन संस्कार में मुंगेर घाट पर डूबा बच्चा, मौत:गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से गई जान

मुंडन संस्कार में मुंगेर घाट पर डूबा बच्चा, मौत:गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से गई जान

खगड़िया में मुंडन संस्कार के दौरान मुंगेर घाट पर स्नान करने गए नौ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मुंगेर घाट स्थित दुर्गास्थान के पास नहाने के दौरान पैर फिसलने से बछौता गांव निवासी युवराज कुमार गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। पैर फिसलने से गहरे पानी में गया मिली जानकारी के अनुसार, बछौता गांव निवासी मिथुन महतो का नौ वर्षीय पुत्र युवराज कुमार मुंडन संस्कार के सिलसिले में मुंगेर घाट पहुंचा था। इसी दौरान दुर्गास्थान के पास घाट पर स्नान करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा बॉडी घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवराज के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ग्राम पंचायत राज बछौता के मुखिया हेमंत कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। कम उम्र में बच्चे की मौत से ग्रामीण भी मर्माहत हैं। खगड़िया में मुंडन संस्कार के दौरान मुंगेर घाट पर स्नान करने गए नौ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मुंगेर घाट स्थित दुर्गास्थान के पास नहाने के दौरान पैर फिसलने से बछौता गांव निवासी युवराज कुमार गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। पैर फिसलने से गहरे पानी में गया मिली जानकारी के अनुसार, बछौता गांव निवासी मिथुन महतो का नौ वर्षीय पुत्र युवराज कुमार मुंडन संस्कार के सिलसिले में मुंगेर घाट पहुंचा था। इसी दौरान दुर्गास्थान के पास घाट पर स्नान करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा बॉडी घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवराज के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ग्राम पंचायत राज बछौता के मुखिया हेमंत कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। कम उम्र में बच्चे की मौत से ग्रामीण भी मर्माहत हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *