मुंगेर के राजा-रानी तालाब में बोटिंग शुरू:नगर आयुक्त और मेयर ने किया उद्घाटन, 4 पैडल और 1 मोटर बोट से हुई शुरुआत

मुंगेर के राजा-रानी तालाब में बोटिंग शुरू:नगर आयुक्त और मेयर ने किया उद्घाटन, 4 पैडल और 1 मोटर बोट से हुई शुरुआत

मुंगेर में शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जहां जिला मख्याली स्थित अब राजा-रानी पार्क में सैर-सपाटे के साथ नौका विहार का भी आनंद लिया जा सकेगा। लंबे इंतजार के बाद राजा-रानी तालाब में नौका विहार की शुरुआत हुई। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और मेयर कुमकुम देवी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों को मनोरंजन का एक नया विकल्प मिला है। उद्घाटन के अवसर पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि राजा-रानी तालाब में नौका विहार शुरू करने के लिए काफी समय से तैयारी की जा रही थी। एजेंसी के माध्यम से नौका विहार का संचालन शुरू अब नगर निगम प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां नौका विहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। शहरवासी नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। वहीं, मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि शहर में मनोरंजन के साधनों की कमी को देखते हुए नगर निगम की पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नौका विहार के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से नौका विहार का संचालन शुरू किया गया है। राजा रानी तालाब जाकर नौका विहार का आनंद लेंगे उन्होंने बताया की राजा-रानी तालाब में फिलहाल चार पैडल बोट और एक मोटर बोट के साथ नौका विहार की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में नौकाओं की संख्या बढ़ाने की योजना है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को मनोरंजन के अधिक अवसर मिलेंगे। इधर दुर्गा पूजा के दौरान राजा रानी तालाब में नौका विहार की सुविधा दिए जाने के बाद संभावना जताया जा रहा है कि इस बार दुर्गा पूजा मेले में यहां पर जो श्रद्धालु मंजर घूमने आएंगे वह राजा रानी तालाब जाकर नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके साथ-साथ जो सैलानी मुंगेर के पार्क में घूमने आएंगे वैसे लोग भी इस नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। बता दे की जिला मुख्यालय में पहले यह नौका विहार की सेवा नगर निगम के द्वारा शुरू किया गया है जिससे शहर वासियों के साथ-साथ जिले के लोग जो लोग जिला मुख्यालय आएंगे वह भी इस नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के द्वारा हवेली खड़गपुर में झील पर मोटरबोट के साथ नौका बिहार को चालू किया गया था। मुंगेर में शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जहां जिला मख्याली स्थित अब राजा-रानी पार्क में सैर-सपाटे के साथ नौका विहार का भी आनंद लिया जा सकेगा। लंबे इंतजार के बाद राजा-रानी तालाब में नौका विहार की शुरुआत हुई। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और मेयर कुमकुम देवी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों को मनोरंजन का एक नया विकल्प मिला है। उद्घाटन के अवसर पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि राजा-रानी तालाब में नौका विहार शुरू करने के लिए काफी समय से तैयारी की जा रही थी। एजेंसी के माध्यम से नौका विहार का संचालन शुरू अब नगर निगम प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां नौका विहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। शहरवासी नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। वहीं, मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि शहर में मनोरंजन के साधनों की कमी को देखते हुए नगर निगम की पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नौका विहार के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से नौका विहार का संचालन शुरू किया गया है। राजा रानी तालाब जाकर नौका विहार का आनंद लेंगे उन्होंने बताया की राजा-रानी तालाब में फिलहाल चार पैडल बोट और एक मोटर बोट के साथ नौका विहार की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में नौकाओं की संख्या बढ़ाने की योजना है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को मनोरंजन के अधिक अवसर मिलेंगे। इधर दुर्गा पूजा के दौरान राजा रानी तालाब में नौका विहार की सुविधा दिए जाने के बाद संभावना जताया जा रहा है कि इस बार दुर्गा पूजा मेले में यहां पर जो श्रद्धालु मंजर घूमने आएंगे वह राजा रानी तालाब जाकर नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके साथ-साथ जो सैलानी मुंगेर के पार्क में घूमने आएंगे वैसे लोग भी इस नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। बता दे की जिला मुख्यालय में पहले यह नौका विहार की सेवा नगर निगम के द्वारा शुरू किया गया है जिससे शहर वासियों के साथ-साथ जिले के लोग जो लोग जिला मुख्यालय आएंगे वह भी इस नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के द्वारा हवेली खड़गपुर में झील पर मोटरबोट के साथ नौका बिहार को चालू किया गया था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *