खरगोन में 51 फीट के रावण का दहन:20 मिनट तक हुई आतिशबाजी, नवग्रह मेला मैदान में जुटे 5 हजार से ज्यादा लोग; शोभायात्रा निकली

खरगोन में 51 फीट के रावण का दहन:20 मिनट तक हुई आतिशबाजी, नवग्रह मेला मैदान में जुटे 5 हजार से ज्यादा लोग; शोभायात्रा निकली

खरगोन शहर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवग्रह मेला मैदान पर रात 8 बजे 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान 20 मिनट तक रंगीन आतिशबाजी हुई, जिसे 5 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा। मुख्य आयोजन से पहले शाम 6 बजे पहाड़सिंहपुरा स्थित श्रीराम मंदिर से रघुवंशी समाज ने शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे पात्र शामिल थे। शोभायात्रा शहर के कई रास्तों से होकर नवग्रह मेला मैदान पहुंची। तस्वीरें देखें… अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन यहां पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पूजा और आरती हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन किया गया। नूतन नगर, गौरीधाम गांधीनगर और जैतापुर समेत 9 जगहों पर भी रावण के पुतले जलाए गए। सुरक्षा के लिए बड़वानी और इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई। पुलिस ने 20 संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *