मिर्जापुर में ‘नमो सेवा’ के तहत होंगे नाट्य मंचन:मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा दिखेगी रंगमंच पर, हर विधानसभा में 30 शो का लक्ष्य

मिर्जापुर में ‘नमो सेवा’ के तहत होंगे नाट्य मंचन:मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा दिखेगी रंगमंच पर, हर विधानसभा में 30 शो का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा विशेष नाट्य मंचन करेगी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में नाटक के जरिए उनकी सार्वजनिक जीवन की यात्रा को मंच पर दिखाया जाएगा। मिर्जापुर में 21 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ये कार्यक्रम होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया कि इन नाटकों में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। इसमें संवाद, अभिनय और संगीत का इस्तेमाल होगा। नाटक में सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े किस्से भी शामिल होंगे।
पार्टी के मुताबिक, नाटकों को सरल, संवेदनशील और संगीतमय बनाया गया है। इसका मकसद दर्शकों तक सेवा और जनकल्याण के संदेश पहुंचाना है। इसमें कलाकार अभिनय और संवाद से अलग-अलग किस्से मंच पर दिखाएंगे। इस अभियान के तहत प्रदेश की हर विधानसभा में 30 नाट्य मंचन करने का लक्ष्य है। ये नाटक स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और दूसरे सार्वजनिक जगहों पर भी दिखाए जाएंगे। इससे लोगों से सीधा संवाद भी किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि कला और नाटक के जरिए सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमंत, चिंतामणि मौर्या, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री वीरेंद्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, आनंद मैनी, जिला कार्यसमिति सदस्य राम शिरोमणि मौर्य, मनोज दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, शुभम जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *