मिठाई खाने के बाद 9 लोगों को उल्टी-दस्त, दुकान सील:बक्सर में 2KG मिठाई खरीदी थी, SDM ने सैंपल पटना भेजा; सभी खतरे से बाहर

मिठाई खाने के बाद 9 लोगों को उल्टी-दस्त, दुकान सील:बक्सर में 2KG मिठाई खरीदी थी, SDM ने सैंपल पटना भेजा; सभी खतरे से बाहर

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गुरुवार को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। अरियांव निवासी धनेश्वर सिंह ने बुधवार शाम डुमरांव के प्रजापति मिष्ठान भंडार से करीब 2 किलो मिठाई खरीदी थी। इसमें 1 किलो क्रीम मिठाई और एक किलो कालाजामुन था। बताया गया कि धनेश्वर सिंह की बुआ के बड़े बेटे संदीप कुमार सिंह, निवासी इमिलिया, रामगढ़ के घर बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में मिठाई खरीदकर घर लाई गई थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मिठाई बांटने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत गुरुवार को धनेश्वर सिंह की माता गिरजा देवी ने मिठाई रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच बांटी। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन सभी को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। इन नौ लोगों की बिगड़ी तबीयत बीमार होने वालों में अंजलि सिंह, प्रियंका सिंह, रेयांश, प्रीति सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, गीता देवी, लालबाबू सिंह और रीना देवी शामिल हैं। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार और डीसीएलआर टेश लाल सिंह अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल लिया और इलाज की जानकारी ली। एसडीएम ने मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच कराने का निर्देश दिया। लैब टेक्नीशियन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी अस्पताल पहुंचने पर एसडीएम को लैब टेक्नीशियन के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि टेक्नीशियन की ड्यूटी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है जबकि मरीज दोपहर बाद पहुंचे थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल टेक्नीशियन को बुलाया। इसके बाद मरीजों के रक्त नमूने लेकर जांच शुरू की गई। सफाई में लापरवाही, लाइसेंस भी नहीं दिखाया इसके बाद एसडीएम अधिकारियों के साथ प्रजापति मिष्ठान भंडार पहुंचे और दुकान की जांच की। प्रशासन के अनुसार, दुकान में साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों में लापरवाही मिली। दुकान संचालक खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। मिठाई का सैंपल जांच को पटना भेजा जाएगा एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे को मिठाई का नमूना लेने और जांच के लिए पटना भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद दुकान को जांच रिपोर्ट आने तक सील कर दिया गया। दुकानदार बोला- मिठाई का स्वाद चखा था दुकान के प्रोपराइटर राहुल प्रजापति ने बताया कि मिठाई खरीदते समय ग्राहक ने उसका स्वाद भी चखा था। उन्होंने आशंका जताई कि मिठाई को रातभर उचित तरीके से संरक्षित नहीं रखा गया होगा, जिससे वह खराब हुई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फूड पॉइजनिंग का कोई अन्य कारण भी हो सकता है। रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि नौ लोगों में फूड पॉइजनिंग की समस्या सामने आई है। प्रजापति मिष्ठान भंडार की मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसलिए नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक दुकान को सील किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गुरुवार को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। अरियांव निवासी धनेश्वर सिंह ने बुधवार शाम डुमरांव के प्रजापति मिष्ठान भंडार से करीब 2 किलो मिठाई खरीदी थी। इसमें 1 किलो क्रीम मिठाई और एक किलो कालाजामुन था। बताया गया कि धनेश्वर सिंह की बुआ के बड़े बेटे संदीप कुमार सिंह, निवासी इमिलिया, रामगढ़ के घर बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में मिठाई खरीदकर घर लाई गई थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मिठाई बांटने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत गुरुवार को धनेश्वर सिंह की माता गिरजा देवी ने मिठाई रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच बांटी। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन सभी को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। इन नौ लोगों की बिगड़ी तबीयत बीमार होने वालों में अंजलि सिंह, प्रियंका सिंह, रेयांश, प्रीति सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, गीता देवी, लालबाबू सिंह और रीना देवी शामिल हैं। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार और डीसीएलआर टेश लाल सिंह अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल लिया और इलाज की जानकारी ली। एसडीएम ने मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच कराने का निर्देश दिया। लैब टेक्नीशियन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी अस्पताल पहुंचने पर एसडीएम को लैब टेक्नीशियन के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि टेक्नीशियन की ड्यूटी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है जबकि मरीज दोपहर बाद पहुंचे थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल टेक्नीशियन को बुलाया। इसके बाद मरीजों के रक्त नमूने लेकर जांच शुरू की गई। सफाई में लापरवाही, लाइसेंस भी नहीं दिखाया इसके बाद एसडीएम अधिकारियों के साथ प्रजापति मिष्ठान भंडार पहुंचे और दुकान की जांच की। प्रशासन के अनुसार, दुकान में साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों में लापरवाही मिली। दुकान संचालक खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। मिठाई का सैंपल जांच को पटना भेजा जाएगा एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे को मिठाई का नमूना लेने और जांच के लिए पटना भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद दुकान को जांच रिपोर्ट आने तक सील कर दिया गया। दुकानदार बोला- मिठाई का स्वाद चखा था दुकान के प्रोपराइटर राहुल प्रजापति ने बताया कि मिठाई खरीदते समय ग्राहक ने उसका स्वाद भी चखा था। उन्होंने आशंका जताई कि मिठाई को रातभर उचित तरीके से संरक्षित नहीं रखा गया होगा, जिससे वह खराब हुई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फूड पॉइजनिंग का कोई अन्य कारण भी हो सकता है। रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि नौ लोगों में फूड पॉइजनिंग की समस्या सामने आई है। प्रजापति मिष्ठान भंडार की मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसलिए नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक दुकान को सील किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *