मां ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, मौत:महोबा में महिला घरेलू विवाद से थी परेशान, पुलिस जांच में जुटी

महोबा के प्रकाश बम्होरी गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार, भगवती (22) ने अपनी दो वर्षीय बेटी लक्ष्मी और एक वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ घर के पास बने कुएं में छलांग लगाई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदते देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों बच्चों को तत्काल महोबा जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने दोनों बच्चों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला भगवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण कानूनी प्रक्रिया दोनों जिलों में अलग-अलग स्तर पर की जा रही है। बच्चों के शव महोबा जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे गए हैं, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए छतरपुर जिला मुख्यालय भेजा गया है। छतरपुर के लवकुश नगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *