हम की युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार से शराबबंदी को गुजरात मॉडल की तर्ज पर लागू करने की मांग की। मांझी ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि बिहार में नशाबंदी का कानून ठीक है, लेकिन इसके पालन में कहीं-कहीं पुलिस-प्रशासन के स्तर पर दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से पालन की भी जरूरत है। ‘पदाधिकारी स्तर पर गड़बड़ी पर लगानी चाहिए’ जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात में भी शराबबंदी लागू है और महात्मा गांधी का जन्म भी वहीं हुआ था। बिहार में शराबबंदी के कारण अगर कहीं पदाधिकारी स्तर पर गड़बड़ी हो रही है तो उस पर सरकार को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि शराबबंदी कानून के नाम पर किसी तरह की मनमानी नहीं होनी चाहिए।
युवाओं के कंधे पर देश के विकास की जिम्मेदारी : मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज देश में युवाओं की शक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। देश के विकास में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में देश की दिशा तय करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। मांझी ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में युवाओं के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से भी युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सरकारों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘चौथी युवा शक्ति बनने के कगार पर हैं हम’ जीतन राम मांझी ने कहा कि आज युवा केवल रोजगार या शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बदलाव में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम लोग आज चौथी युवा शक्ति बनने के कगार पर हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश और समाज के निर्माण में करना चाहिए। मांझी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने युवाओं के आंदोलन को जायज बताया है। मांझी ने कहा कि युवाओं की आवाज लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
छात्रों को प्रदर्शन करने का अधिकार है- सुमन झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि छात्रों को संविधान के तहत प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना गलत नहीं है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। संतोष सुमन ने कहा कि आज के युवा देश की धरोहर और भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं की समस्याओं को सुना जाना चाहिए और सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाना चाहिए।
तेजस्वी लंबे समय तक देश से बाहर ही रहते बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर भी संतोष सुमन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है कि अब उनकी नींद टूटी है और वह नींद से जागे हैं। संतोष सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव लंबे समय तक देश से बाहर रहते हैं और अब देश में आकर घूम रहे हैं। बिहार में घूमने से उन्हें राज्य की स्थिति को समझने का मौका मिलेगा। अगर विपक्ष बिहार की कमियों को बताएगा तो यह सरकार के लिए भी अच्छी बात है, क्योंकि इससे कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी। हम की युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार से शराबबंदी को गुजरात मॉडल की तर्ज पर लागू करने की मांग की। मांझी ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि बिहार में नशाबंदी का कानून ठीक है, लेकिन इसके पालन में कहीं-कहीं पुलिस-प्रशासन के स्तर पर दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से पालन की भी जरूरत है। ‘पदाधिकारी स्तर पर गड़बड़ी पर लगानी चाहिए’ जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात में भी शराबबंदी लागू है और महात्मा गांधी का जन्म भी वहीं हुआ था। बिहार में शराबबंदी के कारण अगर कहीं पदाधिकारी स्तर पर गड़बड़ी हो रही है तो उस पर सरकार को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि शराबबंदी कानून के नाम पर किसी तरह की मनमानी नहीं होनी चाहिए।
युवाओं के कंधे पर देश के विकास की जिम्मेदारी : मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज देश में युवाओं की शक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। देश के विकास में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में देश की दिशा तय करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। मांझी ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में युवाओं के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से भी युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सरकारों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘चौथी युवा शक्ति बनने के कगार पर हैं हम’ जीतन राम मांझी ने कहा कि आज युवा केवल रोजगार या शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बदलाव में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम लोग आज चौथी युवा शक्ति बनने के कगार पर हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश और समाज के निर्माण में करना चाहिए। मांझी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने युवाओं के आंदोलन को जायज बताया है। मांझी ने कहा कि युवाओं की आवाज लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
छात्रों को प्रदर्शन करने का अधिकार है- सुमन झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि छात्रों को संविधान के तहत प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना गलत नहीं है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। संतोष सुमन ने कहा कि आज के युवा देश की धरोहर और भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं की समस्याओं को सुना जाना चाहिए और सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाना चाहिए।
तेजस्वी लंबे समय तक देश से बाहर ही रहते बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर भी संतोष सुमन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है कि अब उनकी नींद टूटी है और वह नींद से जागे हैं। संतोष सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव लंबे समय तक देश से बाहर रहते हैं और अब देश में आकर घूम रहे हैं। बिहार में घूमने से उन्हें राज्य की स्थिति को समझने का मौका मिलेगा। अगर विपक्ष बिहार की कमियों को बताएगा तो यह सरकार के लिए भी अच्छी बात है, क्योंकि इससे कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

