महू-नसीराबाद हाईवे पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:पिता के सिर पर चोट, 9 साल के बेटे का पैर फ्रैक्चर; पत्नी और दूसरा बेटा सुरक्षित

महू-नसीराबाद हाईवे पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:पिता के सिर पर चोट, 9 साल के बेटे का पैर फ्रैक्चर; पत्नी और दूसरा बेटा सुरक्षित

महू-नसीराबाद हाईवे पर रविवार शाम चलदू गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और उनका 9 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बामनिया निवासी शंभूलाल (पिता भंवरलाल) अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बाइक पर बामनिया से नौगामा गांव जा रहे थे। चलदू के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पत्नी और दूसरा बेटा सुरक्षित टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में 9 वर्षीय किशन लाल का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि पिता शंभूलाल के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सौभाग्य से, शंभूलाल की पत्नी और उनका दूसरा बच्चा इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *