महिला श्रद्धालु को ट्रक ने रौंदा, मौत:गया से पिंडदान और तीर्थ यात्रा के बाद मध्य प्रदेश लौट रही थी

महिला श्रद्धालु को ट्रक ने रौंदा, मौत:गया से पिंडदान और तीर्थ यात्रा के बाद मध्य प्रदेश लौट रही थी

गया से पिंडदान कर लौट रही एक महिला तीर्थयात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। नसेज गुमटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। मृतक महिला मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के असरार गांव निवासी राम कुशल कुशवाहा की 55 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी थीं। सुमित्रा देवी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी सुमित्रा देवी श्रद्धालुओं के दल का नेतृत्व कर रही थीं, जो गया में पिंडदान और तीर्थ यात्रा के बाद घर लौट रहा था। बस नसेज गुमटी के पास रुकी थी, तभी सड़क किनारे खड़ी सुमित्रा देवी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गया से पिंडदान कर लौट रही एक महिला तीर्थयात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। नसेज गुमटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। मृतक महिला मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के असरार गांव निवासी राम कुशल कुशवाहा की 55 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी थीं। सुमित्रा देवी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी सुमित्रा देवी श्रद्धालुओं के दल का नेतृत्व कर रही थीं, जो गया में पिंडदान और तीर्थ यात्रा के बाद घर लौट रहा था। बस नसेज गुमटी के पास रुकी थी, तभी सड़क किनारे खड़ी सुमित्रा देवी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *