​’कुएं के पानी से दूर होता है सर्पदंश का असर’:राजा कुआं संत आश्रम पहुंचे न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन; पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

​’कुएं के पानी से दूर होता है सर्पदंश का असर’:राजा कुआं संत आश्रम पहुंचे न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन; पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन शनिवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने जिले के राजा कुआं स्थित संत बाबा के आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव में शिरकत की और वहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में हनुमान जी की आरती और हवन कार्यक्रम में भी भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद संत बाबा की महिमा, बिहार की प्रगति और राज्य के मठ-मंदिरों के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी विधान पार्षद रीना यादव और उनके पति पूर्व विधान पार्षद राजू यादव के निमंत्रण पर यहां आए थे। संत बाबा उच्च कोटि के संत थे। यहां स्थित कुएं का पानी आज भी बहुत स्वच्छ और मीठा है। मुझे पता चला है कि अगर किसी व्यक्ति को सर्पदंश हो जाए और उसे यहां लाया जाए, तो इस कुएं का जल पीकर वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो जाता है। भारत और विशेषकर बिहार की भूमि पर जब भी आवश्यकता होती है, प्रकृति और परमात्मा ऐसे महान संतों को भेज देते हैं, ताकि वे समाज की सेवा कर सकें और लोगों के दुख-दर्द दूर कर सकें। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास की कामना रामचरितमानस की चौपाई ‘बिनु हरि कृपा मिलहिं न संता’ का उल्लेख करते हुए रणवीर नंदन ने कहा कि बिना ईश्वर की कृपा के संतों का सान्निध्य नहीं मिलता, इसलिए यहां आना मेरा सौभाग्य है। संत बाबा से आशीर्वाद मांगा हूं कि ‘बिहार दिन दूनी रात चौगुनी’ तरक्की करे। मैंने बाबा से कामना की है कि हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर और अधिक तेजी से आगे बढ़े। मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम के निर्देश बिहार में आगामी पर्व-त्योहारों और मंदिरों की व्यवस्था को लेकर कहा कि धार्मिक न्यास के अंतर्गत जितने भी पंजीकृत मठ, मंदिर, धर्मशाला और कबीरपंथी मठ हैं। सभी की प्रबंधन समितियों और महंतों को हमारा स्पष्ट निर्देश रहता है कि श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए सर्वोत्तम इंतजाम किए जाएं। बोर्ड की यह प्राथमिकता है कि कोई भी श्रद्धालु जब मंदिर आए, तो उसे अच्छे से दर्शन हो। प्रसाद मिले और वह सुरक्षित अपने गंतव्य को लौटे। वर्तमान में सभी रजिस्टर्ड मठ-मंदिरों में यह कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन शनिवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने जिले के राजा कुआं स्थित संत बाबा के आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव में शिरकत की और वहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में हनुमान जी की आरती और हवन कार्यक्रम में भी भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद संत बाबा की महिमा, बिहार की प्रगति और राज्य के मठ-मंदिरों के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी विधान पार्षद रीना यादव और उनके पति पूर्व विधान पार्षद राजू यादव के निमंत्रण पर यहां आए थे। संत बाबा उच्च कोटि के संत थे। यहां स्थित कुएं का पानी आज भी बहुत स्वच्छ और मीठा है। मुझे पता चला है कि अगर किसी व्यक्ति को सर्पदंश हो जाए और उसे यहां लाया जाए, तो इस कुएं का जल पीकर वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो जाता है। भारत और विशेषकर बिहार की भूमि पर जब भी आवश्यकता होती है, प्रकृति और परमात्मा ऐसे महान संतों को भेज देते हैं, ताकि वे समाज की सेवा कर सकें और लोगों के दुख-दर्द दूर कर सकें। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास की कामना रामचरितमानस की चौपाई ‘बिनु हरि कृपा मिलहिं न संता’ का उल्लेख करते हुए रणवीर नंदन ने कहा कि बिना ईश्वर की कृपा के संतों का सान्निध्य नहीं मिलता, इसलिए यहां आना मेरा सौभाग्य है। संत बाबा से आशीर्वाद मांगा हूं कि ‘बिहार दिन दूनी रात चौगुनी’ तरक्की करे। मैंने बाबा से कामना की है कि हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर और अधिक तेजी से आगे बढ़े। मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम के निर्देश बिहार में आगामी पर्व-त्योहारों और मंदिरों की व्यवस्था को लेकर कहा कि धार्मिक न्यास के अंतर्गत जितने भी पंजीकृत मठ, मंदिर, धर्मशाला और कबीरपंथी मठ हैं। सभी की प्रबंधन समितियों और महंतों को हमारा स्पष्ट निर्देश रहता है कि श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए सर्वोत्तम इंतजाम किए जाएं। बोर्ड की यह प्राथमिकता है कि कोई भी श्रद्धालु जब मंदिर आए, तो उसे अच्छे से दर्शन हो। प्रसाद मिले और वह सुरक्षित अपने गंतव्य को लौटे। वर्तमान में सभी रजिस्टर्ड मठ-मंदिरों में यह कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *