महिला ने शादी करने से मना किया,युवक टावर पर चढ़ा:जोर-जोर से नाम लेकर चिल्लाया, विवाहिता के आने पर उतरा

महिला ने शादी करने से मना किया,युवक टावर पर चढ़ा:जोर-जोर से नाम लेकर चिल्लाया, विवाहिता के आने पर उतरा

अलवर के भिवाड़ी में महिला से शादी करने की जिद्द में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। महिला पहले से शादीशुदा है, उसने युवक को शादी के लिए मना कर दिया था। गुस्से में युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से महिला का का नाम लेकर चिल्लाने लगा। युवक के टावर पर चढ़ते ही भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से समझाइश की। करीब 3 घंटे बाद युवक महिला के आने पर नीचे उतरा। मामला मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे का है। मोबाइल टावर चौपानकी थाना क्षेत्र स्थित ओरिएंट कंपनी के पास लगा है। महिला के बोलने पर टावर से नीचे उतरा चौपानकी एसएचओ संजय यादव ने बताया कि युवक और महिला साथ में एक फैक्ट्री में काम करते है। काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। युवक नशे में मंगलवार रात को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की लेकिन उसने नीचे उतरने से मना कर दिया। युवक महिला को मौके पर ही बुलाने पर अड़ा था। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ता देख महिला को मौके पर बुलवाया। युवती ने जब टावर के पास आकर युवक से नीचे उतरने की अपील की, तब जाकर वह नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। युवक भी पहले से शादीशुदा एसएचओ संजय यादव ने बताया कि युवक और महिला दोनों पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के परिवार यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर बाद में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *