महिला दूध गर्म करते समय झुलसी:कपड़ों में आग लगने से गंभीर, हायर सेंटर रेफर

महिला दूध गर्म करते समय झुलसी:कपड़ों में आग लगने से गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव में सोमवार रात एक महिला दूध गर्म करते समय गंभीर रूप से झुलस गई। गैस चूल्हे पर काम करते समय अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बावली गांव की पट्टी देशू निवासी 36 वर्षीय पिंकी, राहुल की पत्नी, रविवार रात करीब 11:30 बजे अपनी सात माह की बच्ची कीर्ति के लिए दूध गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। पिंकी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। परिजन पिंकी को तुरंत सीएचसी बड़ौत ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत के कारण उन्हें बागपत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार रात करीब 2:25 बजे महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि पिंकी लगभग 48 प्रतिशत झुलस गई थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। पिंकी का विवाह वर्ष 2012 में राहुल से हुआ था और उनके सात बच्चे हैं। राहुल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। पिंकी का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस परिजनों से हादसे के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *