भीलवाड़ा शहर में बुजुर्ग कमला देवी कांकरिया की हत्या और शव को मकान की छत पर जलाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात के बाद उसी मकान की छत पर करीब 40 लोगों के लिए नॉनवेज पार्टी की गई थी। इस पार्टी में परोसा गया मांस बाजार की एक नॉनवेज दुकान से खरीदकर लाया गया था। पुलिस के अनुसार, यह बकरे का मांस था। पार्टी में कुछ लोगों के लिए दाल-बाटी भी बनाई गई थी। वहीं, मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी रवि तापड़िया और हीरा सिंधी 3 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि फरार आरोपी कालू तापड़िया की तलाश जारी है। बाजार से खरीदकर लाए थे नॉनवेज
भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया ने बताया कि पार्टी में परोसा गया नॉनवेज बकरे का था, जिसे बाजार की एक नॉनवेज दुकान से खरीदा गया था। पार्टी में शामिल कुछ लोगों के लिए दाल-बाटी भी तैयार की गई थी। मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा (19) की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आर्यन ने शव को जलाने के लिए कृषि उपज मंडी से लकड़ियां लाने में रवि का सहयोग किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। मामले के मुख्य आरोपी रवि तापड़िया और हीरा सिंधी को पुलिस ने 3 नवंबर तक रिमांड पर लिया है। दोनों से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी कालू तापड़िया की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। प्रॉपर्टी नाम कराने से इनकार पर की हत्या
पुलिस के अनुसार, वारदात 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। मुख्य आरोपी रवि तापड़िया कमला देवी को आरके कॉलोनी स्थित मकान पर लेकर गया था। वहां उसने कमला देवी से मकान और दुकान अपने नाम करने के लिए कहा। महिला ने जब प्रॉपर्टी उसके नाम करने से इनकार कर दिया तो रवि ने तकिए से उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान हीरा सिंधी भी मौके पर मौजूद था। हत्या के बाद गहने उतारे, शव जलाने के लिए जुटाईं लकड़ियां
जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने कमला देवी के पहने हुए गहने भी उतार लिए। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे मकान की छत पर जलाने की कोशिश की गई। इसके लिए लकड़ियों का इंतजाम किया गया, जिसमें आर्यन ने रवि की मदद की थी। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या, गहनों की लूट, शव जलाने और वारदात के बाद हुई पार्टी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। ये खबर भी पढ़िए… बुजुर्ग की हत्या के बाद छत पर ही की नॉनवेज-पार्टी:नशे में थे सभी 40 दोस्त; पड़ोसी बोले-कैसे जलाया, न बदबू आई, न आग दिखी भीलवाड़ा में बुजुर्ग कमलादेवी की हत्या के बाद आरोपियों ने मकान की छत पर शव जलाया और फिर करीब 40 दोस्तों के साथ वहीं नॉनवेज पार्टी की। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल लोग नशे में थे। पूरी खबर पढ़िए

