महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट:संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी तैनाती, स्कूल-कॉलेज से मॉल तक पुलिस की विशेष निगरानी

महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट:संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी तैनाती, स्कूल-कॉलेज से मॉल तक पुलिस की विशेष निगरानी

मुजफ्फरपुर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार देर शाम एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार करने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। हाल के दिनों में बिहार के जमुई, समस्तीपुर, लखीसराय, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। इन स्थानों के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती और लगातार गश्त की जाएगी। ‘पुलिस दीदी’ और थाना पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर एसएसपी ने ‘पुलिस दीदी’ और स्थानीय थाना पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमित भ्रमण और निगरानी का निर्देश दिया। खासकर शहरी क्षेत्र के थानेदारों को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस का लक्ष्य महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है, ताकि वे बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कर सकें। मुजफ्फरपुर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार देर शाम एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार करने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। हाल के दिनों में बिहार के जमुई, समस्तीपुर, लखीसराय, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। इन स्थानों के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती और लगातार गश्त की जाएगी। ‘पुलिस दीदी’ और थाना पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर एसएसपी ने ‘पुलिस दीदी’ और स्थानीय थाना पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमित भ्रमण और निगरानी का निर्देश दिया। खासकर शहरी क्षेत्र के थानेदारों को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस का लक्ष्य महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है, ताकि वे बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कर सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *