रोहतक जिले की महम अनाज मंडी में किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। एसडीएम विपिन कुमार ने मंगलवार को मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं को सबसे पहले रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों के आने-जाने, बायोमेट्रिक प्रक्रिया, गेट पास और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक के लिए अलग सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि किसानों को भीड़ और इंतजार न करना पड़े। किसानों को गेट पास सुधिधा देने के निर्देश मंडी के दोनों गेटों पर गेट पास की सुविधा देने को कहा गया है, जिससे किसानों को आने-जाने में आसानी होगी। एसडीएम ने मंडी की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को मंडी परिसर में अच्छी और नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने साफ कहा कि किसानों को मंडी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर ठीक रखी जाएं। इन निर्देशों का मकसद किसानों के लिए मंडी में आना-जाना और फसल बेचना आसान बनाना है।

