मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

मिर्जापुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान के विरोध में सोमवार को भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सेफ्टन मिल तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला फूंककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाय-हाय, कांग्रेस नेता शर्म करो, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि अमर्यादितशब्दोंकाप्रयोगकर खड़गे ने भारतीय संस्कृति का अपमान और मर्यादा का उल्लंघन किया है। ऐसे बयान कांग्रेस नेताओं के दिवालियेपन को दर्शाते हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक और बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि राजनीतिक बौखलाहट और नफरत में कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी कि एक दिवंगत पिता को भी नहीं छोड़ेगी, यह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के अमर्यादित बयान से हर भारतीय आहत हुआ है। राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मतभेद के दौरान मर्यादा खो देना घोर आपत्तिजनक है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिनव प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, मंडल मंत्री राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्र, सुमन यादव, संदीप प्रजापति, प्रदीप कन्नौजिया, मनोज सोनकर, नवीन दुबे, मनीष त्रिपाठी, आनंद किशोर, रितेश और राकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *