मरम्मत के कारण रूक्का प्लांट में 8 घंटे का शटडाउन:रांची के 5 लाख घरों में आज नहीं आएगा पानी, 11 से राहत

मरम्मत के कारण रूक्का प्लांट में 8 घंटे का शटडाउन:रांची के 5 लाख घरों में आज नहीं आएगा पानी, 11 से राहत

राजधानीवासियों को बुधवार को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। रांची शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस कारण बुधवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक करीब 8 घंटे प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा। प्लांट में शटडाउन के चलते रूक्का से जुड़े शहर के कम से कम 5 लाख घरों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। पेयजल विभाग (रूक्का एवं बूटी प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता (ईई) सुमित कुमार ने बताया कि 8 घंटे के शटडाउन का सीधा असर अगले दिन यानी गुरुवार को भी दिखाई देगा। व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आने के बाद 11 सितंबर से ही शहर में वाटर सप्लाई सामान्य हो सकेगी। प्रभावित इलाके मेन रोड, हिंदपीढ़ी, ओसीसी, चर्च रोड, बहु बाजार, कांटाटोली, लालपुर, कोकर, कोकर दीपाटोली, दीपाटोली, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन इलाका, वर्धमान कंपाउंड। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स परिसर, करमटोली, मोरहाबादी, बूटी, मेसरा, विकास, इरबा। रातू रोड, पहाड़ी टोला, मधुकम, गाड़ीखाना चौक, अपर बाजार, आनंद नगर, किशोरगंज, कैलाश नगर, जयप्रकाश नगर, पिस्का मोड़। मेन रोड, हिंदपीढ़ी, ओसीसी, चर्च रोड, बहु बाजार, कांटाटोली, लालपुर, कोकर, कोकर दीपाटोली, दीपाटोली, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन इलाका, वर्धमान कंपाउंड। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स परिसर, करमटोली, मोरहाबादी, बूटी, मेसरा, विकास, इरबा। रातू रोड, पहाड़ी टोला, मधुकम, गाड़ीखाना चौक, अपर बाजार, आनंद नगर, किशोरगंज, कैलाश नगर, जयप्रकाश नगर, पिस्का मोड़। राजधानीवासियों को बुधवार को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। रांची शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस कारण बुधवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक करीब 8 घंटे प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा। प्लांट में शटडाउन के चलते रूक्का से जुड़े शहर के कम से कम 5 लाख घरों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। पेयजल विभाग (रूक्का एवं बूटी प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता (ईई) सुमित कुमार ने बताया कि 8 घंटे के शटडाउन का सीधा असर अगले दिन यानी गुरुवार को भी दिखाई देगा। व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आने के बाद 11 सितंबर से ही शहर में वाटर सप्लाई सामान्य हो सकेगी। प्रभावित इलाके मेन रोड, हिंदपीढ़ी, ओसीसी, चर्च रोड, बहु बाजार, कांटाटोली, लालपुर, कोकर, कोकर दीपाटोली, दीपाटोली, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन इलाका, वर्धमान कंपाउंड। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स परिसर, करमटोली, मोरहाबादी, बूटी, मेसरा, विकास, इरबा। रातू रोड, पहाड़ी टोला, मधुकम, गाड़ीखाना चौक, अपर बाजार, आनंद नगर, किशोरगंज, कैलाश नगर, जयप्रकाश नगर, पिस्का मोड़। मेन रोड, हिंदपीढ़ी, ओसीसी, चर्च रोड, बहु बाजार, कांटाटोली, लालपुर, कोकर, कोकर दीपाटोली, दीपाटोली, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन इलाका, वर्धमान कंपाउंड। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स परिसर, करमटोली, मोरहाबादी, बूटी, मेसरा, विकास, इरबा। रातू रोड, पहाड़ी टोला, मधुकम, गाड़ीखाना चौक, अपर बाजार, आनंद नगर, किशोरगंज, कैलाश नगर, जयप्रकाश नगर, पिस्का मोड़।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *