मधेपुरा में 22-23 अगस्त को मैराथन और खेल प्रतियोगिताएं:कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रोड रेस, सांसद पप्पू यादव होंगे शामिल

मधेपुरा में 22-23 अगस्त को मैराथन और खेल प्रतियोगिताएं:कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रोड रेस, सांसद पप्पू यादव होंगे शामिल

मधेपुरा जिला कांग्रेस कमेटी 22 और 23 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी मृणाल कुमार ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मृणाल कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 10 बजे संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान पथराहा में बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। बालक वर्ग में 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग के लिए ओपन 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़, जबकि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। बालिका वर्ग में ओपन 800 मीटर और 1500 मीटर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, तीसरी से आठवीं कक्षा तक के 13 वर्ष तक के बालकों के लिए 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ें भी शामिल हैं। दौड़ मठाही ढाला से संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान तक 23 अगस्त को 12 किलोमीटर बालक रोड रेस का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ मठाही ढाला से शुरू होकर संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान पथराहा में समाप्त होगी। इसी दिन 6 किलोमीटर बालक-बालिका रोड रेस कॉमर्स कॉलेज, साहुगढ़ से शुरू होकर पथराहा मैदान में संपन्न होगी। इन प्रतियोगिताओं में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेताओं को ट्रैकसूट और किट बैग प्रदान किए जाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एसके सौरभ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधेपुरा प्रभारी मृणाल कुमार के साथ प्रदेश महासचिव अजीर बिहारी, प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार और युवा कांग्रेस प्रत्याशी सौरव कुमार भी उपस्थित थे। मधेपुरा जिला कांग्रेस कमेटी 22 और 23 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी मृणाल कुमार ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मृणाल कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 10 बजे संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान पथराहा में बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। बालक वर्ग में 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग के लिए ओपन 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़, जबकि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। बालिका वर्ग में ओपन 800 मीटर और 1500 मीटर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, तीसरी से आठवीं कक्षा तक के 13 वर्ष तक के बालकों के लिए 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ें भी शामिल हैं। दौड़ मठाही ढाला से संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान तक 23 अगस्त को 12 किलोमीटर बालक रोड रेस का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ मठाही ढाला से शुरू होकर संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान पथराहा में समाप्त होगी। इसी दिन 6 किलोमीटर बालक-बालिका रोड रेस कॉमर्स कॉलेज, साहुगढ़ से शुरू होकर पथराहा मैदान में संपन्न होगी। इन प्रतियोगिताओं में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेताओं को ट्रैकसूट और किट बैग प्रदान किए जाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एसके सौरभ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधेपुरा प्रभारी मृणाल कुमार के साथ प्रदेश महासचिव अजीर बिहारी, प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार और युवा कांग्रेस प्रत्याशी सौरव कुमार भी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *