मधेपुरा में 26 सितंबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें पूर्णिया की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 65 पदों पर भर्ती करेगी। कंपनी स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 और रिकवरी ऑफिसर के 15 पदों पर नियुक्ति करेगी। दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 12,500 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, प्रोत्साहन और ईंधन भत्ता जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ले सकेंगे हिस्सा इस जॉब कैंप में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। फील्ड ऑफिसर पद के लिए उम्र 18 से 28 साल और रिकवरी ऑफिसर पद के लिए 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और अररिया जिले में काम करना होगा। NCS या बिहार रोजगार सेतु पर रजिस्ट्रेशन जरूरी जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल या बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे कैंप से पहले जिला नियोजनालय जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इंटरव्यू में ये दस्तावेज लाने होंगे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और पढ़ाई से जुड़े सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और प्रक्रियाओं के लिए कंपनी खुद जिम्मेदार होगी। मधेपुरा में 26 सितंबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें पूर्णिया की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 65 पदों पर भर्ती करेगी। कंपनी स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 और रिकवरी ऑफिसर के 15 पदों पर नियुक्ति करेगी। दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 12,500 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, प्रोत्साहन और ईंधन भत्ता जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ले सकेंगे हिस्सा इस जॉब कैंप में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। फील्ड ऑफिसर पद के लिए उम्र 18 से 28 साल और रिकवरी ऑफिसर पद के लिए 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और अररिया जिले में काम करना होगा। NCS या बिहार रोजगार सेतु पर रजिस्ट्रेशन जरूरी जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल या बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे कैंप से पहले जिला नियोजनालय जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इंटरव्यू में ये दस्तावेज लाने होंगे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और पढ़ाई से जुड़े सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और प्रक्रियाओं के लिए कंपनी खुद जिम्मेदार होगी।

