मधुबनी शहर के गांधी चौक के पास शुक्रवार रात उधारी में सिगरेट नहीं देने को लेकर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी ने दुकानदार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उधारी में सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद घायल की पहचान गांधी चौक निवासी स्व. राम प्रसाद नायक के पुत्र अजय नायक के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय निवासी किशोरी ठाकुर के पुत्र शिवम ठाकुर दुकान पर पहुंचा था। अजय की मां के अनुसार, शिवम उधारी में सिगरेट मांग रहा था। अजय ने उधारी में सिगरेट देने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में शिवम ने अजय के पेट में चाकू मार दिया। दुकान में तोड़फोड़, 50 हजार के नुकसान का अनुमान घटना के बाद घायल अजय नायक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल, मधुबनी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। अजय की मां ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ की। इससे करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही पुलिस मधुबनी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। मधुबनी शहर के गांधी चौक के पास शुक्रवार रात उधारी में सिगरेट नहीं देने को लेकर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी ने दुकानदार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उधारी में सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद घायल की पहचान गांधी चौक निवासी स्व. राम प्रसाद नायक के पुत्र अजय नायक के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय निवासी किशोरी ठाकुर के पुत्र शिवम ठाकुर दुकान पर पहुंचा था। अजय की मां के अनुसार, शिवम उधारी में सिगरेट मांग रहा था। अजय ने उधारी में सिगरेट देने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में शिवम ने अजय के पेट में चाकू मार दिया। दुकान में तोड़फोड़, 50 हजार के नुकसान का अनुमान घटना के बाद घायल अजय नायक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल, मधुबनी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। अजय की मां ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ की। इससे करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही पुलिस मधुबनी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

