मधुबनी के स्टेशन चौक पर लगा लंबा जाम:राहगीर और विद्यार्थी हुए परेशान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी के स्टेशन चौक पर लगा लंबा जाम:राहगीर और विद्यार्थी हुए परेशान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन चौक पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने और सड़क किनारे दुकानदारों के कब्जे की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम से राहगीरों, विद्यार्थियों और यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। स्टेशन चौक शहर का एक मुख्य और बहुत व्यस्त इलाका है। यहां रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के कई बड़े रास्तों से आने-जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में होते हैं। मंगलवार सुबह अचानक ट्रैफिक बढ़ने और गाड़ियों के अव्यवस्थित ढंग से चलने के कारण हालात और खराब हो गए। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी देर हुई। इमरजेंसी काम वालों को परेशानी जाम में फंसी छात्रा कविता कुमारी ने बताया कि ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें कोचिंग पहुंचने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रहे तो विद्यार्थियों और आम लोगों को ऐसी दिक्कतें नहीं होंगी। वहीं, मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के लिए दवा लेने जा रहे हैं, लेकिन स्टेशन चौक पर लगे जाम के कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी काम से निकलने वाले लोगों के लिए इस तरह का जाम एक बड़ी समस्या बन जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग आशुतोष कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें बस स्टैंड से बस पकड़कर पटना जाना है, लेकिन जाम में फंसने की वजह से उन्हें समय पर बस छूटने की फिक्र हो रही है। दोनों ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। इस मामले में मधुबनी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि जाम की समस्या को खत्म करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों और सड़क पर कब्जा कर आवागमन रोकने वाले लोगों के खिलाफ जरूर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन चौक पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने और सड़क किनारे दुकानदारों के कब्जे की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम से राहगीरों, विद्यार्थियों और यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। स्टेशन चौक शहर का एक मुख्य और बहुत व्यस्त इलाका है। यहां रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के कई बड़े रास्तों से आने-जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में होते हैं। मंगलवार सुबह अचानक ट्रैफिक बढ़ने और गाड़ियों के अव्यवस्थित ढंग से चलने के कारण हालात और खराब हो गए। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी देर हुई। इमरजेंसी काम वालों को परेशानी जाम में फंसी छात्रा कविता कुमारी ने बताया कि ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें कोचिंग पहुंचने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रहे तो विद्यार्थियों और आम लोगों को ऐसी दिक्कतें नहीं होंगी। वहीं, मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के लिए दवा लेने जा रहे हैं, लेकिन स्टेशन चौक पर लगे जाम के कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी काम से निकलने वाले लोगों के लिए इस तरह का जाम एक बड़ी समस्या बन जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग आशुतोष कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें बस स्टैंड से बस पकड़कर पटना जाना है, लेकिन जाम में फंसने की वजह से उन्हें समय पर बस छूटने की फिक्र हो रही है। दोनों ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। इस मामले में मधुबनी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि जाम की समस्या को खत्म करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों और सड़क पर कब्जा कर आवागमन रोकने वाले लोगों के खिलाफ जरूर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *