मथुरा के वृंदावन में चैतन्य बिहार स्थित राजकीय बाल गृह बालिका में एक 14 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां उसके रहने वाली लड़कियों ने बाथरूम में पानी में डुबोकर युवती की हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही,DM और SSP मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बालिका गृह का निरीक्षण किया। शुक्रवार को हुई थी युवती की मौत वृंदावन के राजकीय बाल गृह बालिका में बरेली की युवती की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 14 साल की युवती की हुई मौत के बाद राजकीय बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार को हुए पोस्टमॉर्टम में युवती की मौत का कारण पानी में डूबना आया। CCTV से हुआ खुलासा युवती की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम में पानी में डूब कर मरना आया तो अधिकारी सक्रिय हुए। जिसके बाद संरक्षण गृह में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। जिसमें देखा गया कि मृतका रूम में साथ में रहने वाली 2 बालिकाओं के साथ बाथरूम में जाती दिखाई दी। लेकिन जब बाथरूम से वापस आने का CCTV वीडियो देखा तो वहां से 2 युवतियां ही निकलती दिखाई दीं। इसके बाद शनिवार देर शाम जब अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने बरेली निवासी लड़की की बाथरूम में बाल्टी में भरे पानी में डुबोकर हत्या कर दी। आरोपी लड़कियां हुई थी बॉय फ्रेंड के साथ फरार बरेली की युवती की राजकीय बालिका संरक्षण गृह में हुई हत्या का आरोप जिन दो लड़कियों पर लगा है उनमें से एक पीलीभीत की है तो दूसरी लड़की अलीगढ़ की। यह दोनों युवतियां अपने बॉय फ्रेंड के साथ फरार हुई थीं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। लेकिन परिवार ने सत्य रखने से मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों को यहां लाया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यह लड़कियां करीब डेढ़ महीने से यहां रह रही है। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतिका की मां थी मानसिक बीमार जिस युवती की हत्या हुई है उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। काफी समय बरेली के किसी अनाथालय में रहने के बाद इसे निराश्रित के तौर पर यहां लाया गया था। वहीं जिन लड़कियों पर आरोप लगा है उनमें से एक पर आरोप है कि उसने अपने घर में भी चोरी की थी।

