मतदान केंद्र से निकाले जाने पर बीजेपी का धरना:सीओ खेकड़ा पर जबरन बाहर निकालने का आरोप, विधायक-जिलाध्यक्ष मौके पर

मतदान केंद्र से निकाले जाने पर बीजेपी का धरना:सीओ खेकड़ा पर जबरन बाहर निकालने का आरोप, विधायक-जिलाध्यक्ष मौके पर

बागपत में शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान खेकड़ा ब्लॉक पर हंगामा हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सीईओ खेकड़ा रोहन चौरसिया पर उन्हें जबरन मतदान बूथ से बाहर निकालने का आरोप लगाया। यह घटना मतदान के आखिरी 10 मिनट में हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीओ रोहन चौरसिया ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें बूथ से निकलने को कहा, जिसके बाद वे भड़क गए। सूचना मिलने पर जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और भाजपा विधायक योगेश धामा मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता ब्लॉक पर जमा हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे हैं और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *