उमरिया; खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत:पंचर होने के कारण सड़क पर खड़ा पाइप लोड ट्रैक्टर, साथी गंभीर

उमरिया; खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत:पंचर होने के कारण सड़क पर खड़ा पाइप लोड ट्रैक्टर, साथी गंभीर

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके के नरवार 29 गांव में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर खड़े पाइप लोड ट्रैक्टर से बाइक टकराने से 18 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भनपुरा निवासी मिथिलेश बैगा (पिता विश्राम बैगा) के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के घर चिरूहला से घर लौट रहा था। एल्यूमीनियम की पाइप सिर में लगने से उसकी जान चली गई। घायल साथी को 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जल निगम के ठेकेदार द्वारा ग्राम टिकरिया में पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसी काम के लिए ट्रैक्टर खैरा से पाइप लेकर जा रहा था। नरवार 29 के पास ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद चालक ने उसे सड़क के बीच में ही खड़ा कर दिया था। नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *