पाली जिले के सोजत रोड में बकाए किराए के मामले में किरायदार ने अपने ही मकान मालिक को गोली मार दी। पूरण मारू को अमित ने एक के बाद एक चार गोली मारी थी। जिससे बचने के लिए वो एक दुकान में घुसा लेकिन आरोपी भी उसके पीछे-पीछे अंदर घुसा और गोली मारी। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी शॉप में घुसने और वापस बाहर आते समय हाथ में पिस्टल लिए दिख रहा है। मामले में सोजत रोड थानाप्रभारी कमला लौहार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। घायल का जोधपुर के एम्स में उपचार जारी है। दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 40 साल के पूरण मारू जो की मकान मालिक हैं जिसको किरायदार अमित ने एक के बाद एक चार गोली मारी। बचने के लिए वो एक दुकान में घुसा लेकिन आरोपी भी उसके पीछे-पीछे अंदर घुसा और गोली मारी। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। गंभीर हालत में किरायदार का इलाज जारी तीन गोली उसके पेट और कमर में लगी। एक गोली घुटने के पास लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई।

