मऊ में आबादी की जमीन पर विवाद, टीन शेड हटाया:पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मऊ में आबादी की जमीन पर विवाद, टीन शेड हटाया:पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मऊ के जयरामगढ़ गांव के रहने वाले रामअवध राजभर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आबादी की जमीन से जुड़े विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। स्वर्गीय रामनाथ राजभर के बेटे रामअवध ने आरोप लगाया कि 1 सितंबर को ग्राम प्रधान अजय राजभर ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी जगह पर लगे तीन टीन शेड और नाद हटा दिए। इसके बाद गांव की भोली देवी को उस जगह पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाया गया है। रामअवध राजभर के मुताबिक, इस जमीन का मामला आजमगढ़ मंडल आयुक्त और सेंट्रल बार एसोसिएशन, मंडल आजमगढ़ में भी चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने कोपागंज थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया और बाद में उनका चालान कर दिया। रामअवध ने आरोप लगाया कि जब 1 सितंबर को टीन शेड हटाए जा रहे थे, उस दौरान दबंगों ने उनके परिवार वालों पर ईंट-पत्थर भी चलाए। उन्होंने दावा किया कि पथराव का वीडियो उनके मोबाइल में है। पीड़ित ने जो वीडियो और तस्वीरें दी हैं, उनमें कुछ युवक ईंट-पत्थर चलाते और टीन शेड हटाते दिख रहे हैं। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से करते हुए निष्पक्ष जांच कर जरूरी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एसपी कार्यालय से उन्हें मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई किए जाने का भरोसा मिला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *